फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Reaching Raj Bhavan, the Vice Chancellor gave feedback on the preparations for the examination

राजभवन पहुंचकर कुलपति ने दिया परीक्षा की तैयारियों का फीडबैक

Wed, 21 Jul 2021 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Reaching Raj Bhavan, the Vice Chancellor gave feedback on the preparations for the examination
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने मंगलवार को कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल से मुलाकात कर परीक्षा की तैयारियों सहित अन्य कार्यों से जुड़ी तैयारियों का फीडबैक दिया। इस दौरान विद्यापरिषद, कार्यपरिषद की आगामी दिनों में होने वाली बैठक की जानकारी भी कुलपति ने कुलाधिपति को दी।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के कार्यों की समीक्षा की। इसमें नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में लगातार अध्ययन बोर्ड की बैठक, 23 जुलाई तक संकाय बोर्ड के बैठकों, 26 जुलाई को विद्यापरिषद तथा 28 जुलाई को कार्यपरिषद की बैठक कर इससे संबंधित तैयारी व प्रगति से अवगत कराया गया। कुलाधिपति ने प्राच्य विद्या के माध्यम से संपूर्ण देश को एक सकारात्मक मार्ग तैयार करने और स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम (विभिन्न तरह)तैयार कर संचालित करने की योजना को शीघ्र क्त्रिस्यान्वयन करने का निर्देश दिया। कुलपति ने बताया कि समीक्षा में कुलाधिपति को शिक्षकों के रिक्त पदों के सापेक्ष नियमानुसार शीघ्र विज्ञापन कराने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

कुलाधिपति ने कहा कि प्राच्य विद्या संस्कृत के उत्थान में जो भी समस्याएं आती हैं, उन्हें समय-समय पर अवगत कराते रहें और उनके निराकरण का मार्ग प्रशस्त होगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के उत्थान से संबंधित जो भी योजना केंद्र सरकार को प्रेषित करना है उसे वाराणसी में स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रेषित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed