फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RBI Governor Shaktikanta Das varanasi visit do worship in kashi vishwanaath dham after ganga aarti

आरबीआई गवर्नर बोले: खाताधारकों की शिकायतों का समय से समाधान जरूरी, सपरिवार सारनाथ का किया भ्रमण 

Tue, 15 Mar 2022 12:25 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 15 Mar 2022 12:25 AM IST
सार

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास शनिवार से वाराणसी में हैं। रविवार को उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। 
 

विज्ञापन
RBI Governor Shaktikanta Das varanasi visit do worship in kashi vishwanaath dham after ganga aarti
काशी विश्वनाथ मंदिर में आरबीआई गवर्नर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैंकों से जुड़े अधिकारियों को खाताधारकों की शिकायतों का समय से समाधान करने की बात कही है। कहा कि अगर खाताधारक की समस्या का गंभीरता से समाधान किया जाए तो उन्हें भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। 

विज्ञापन


वाराणसी के नदेसर स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में आरबीआई गवर्नर ने यूपी, हरियाणा, मुंबई, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों से आए अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक के लिए खाताधारक महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। ऐसे में उनकी शिकायतों का अगर समय से निस्तारण होगा तो उनका भरोसा भी बैंक पर बढ़ेगा।
विज्ञापन



 बैंकों से लोगों को बहुत उम्मीद हैं। उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए बेहतर काम करने की जरूरत है। शनिवार शाम उन्होंने सपरिवार गंगा आरती देखी और अलकनंदा क्रूज की सवारी की। वहीं रविवार को काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे और बाबा का अभिषेक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सारनाथ में सपरिवार किया भ्रमण 

सोमवार की शाम आरबीआई गवर्नर ने भगवान बुद्ध की प्रथम धर्म उपदेश स्थली पहुंचे। उन्होंने सपरिवार सारनाथ का भ्रमण किया। सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद मोहम्मद आरिफ ने आरबीआई गवर्नर का स्वागत किया। संग्रहालय के मुख्य कक्ष में रखे गए अशोक कालीन निर्मित भारत के राष्ट्रीय चिन्ह को देख आरबीआई गवर्नर अभिभूत हो उठे।

करीब 20 मिनट संग्रहालय भ्रमण करने के बाद गवर्नर का काफिला पुरातात्विक खंडहर परिसर पहुंचा। परिसर में उन्होंने प्राचीन मूलगंध कुटी विहार, धमेख स्तूप व धर्मराजी स्तूप को देखा। घंटे भर भ्रमण के बाद  आरबीआई गवर्नर का काफिला शहर की तरफ निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed