फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Raza murad gave reaction on naseeruddin shah statement

नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले रजा मुराद, पाकिस्तान को लिया आड़े हाथ

Tue, 25 Dec 2018 10:29 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Tue, 25 Dec 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
Raza murad gave reaction on naseeruddin shah statement
रजा मुराद - फोटो : self
फिल्म अभिनेता रजा मुराद एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वर्तमान माहौल पर पत्रकारों से चर्चा की।
विज्ञापन


इस दौरान देश में चल रहे बयानबाजी के विषयों पर कहा कि देश में हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन नसीरुद्दीन शाह ने भी अगर असुरक्षा की भावना जाहिर की है तो उनको यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि उनको आखिर ऐसा क्यों लगा।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा दिए बयान पर मुराद कहा कि पीएम इमरान खान हम लोगों को अल्पसंख्यकों के साथ बर्ताव करने का तरीका न बताएं, सबसे पहले पाकिस्तान को अपने घरेलू समस्याओं का निपटारा करना चाहिए फिर हमें नसीहत दे तो ज्यादा बेहतर होगा।
विज्ञापन


पाक में रोज धमाके हो रहे हैं, आए दिन लोग मारे जा रहे हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है और भारत को सुझाव देने चले हैं। इसलिए पाक पीएम को पहले अपने अंदर ही झांकना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलंदशहर में इंस्पेक्टर की हुई हत्या की घटना पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर ऐसी घटनाएं हुई तो पुलिस का मनोबल गिरेगा। व्यवस्था संभालने में परेशानी आएगी और अखिर में इंस्पेक्टर की जान तो चली ही गई है और बिना जांच के ही इसे घटना करार देना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed