फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ravidas Jayanti punjab cm channi yogi adityanath rahul gandhi priyanka gandhi pay tribute at ravidas temple varanasi seergovardhan

Ravidas Jayanti: पंजाब के सीएम वाराणसी पहुंचे, रविदास मंदिर में टेका मत्था

Wed, 16 Feb 2022 08:34 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, वाराणसी
एएनआई, वाराणसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 16 Feb 2022 08:34 AM IST
सार

सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में दिन में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी आकर पूजा करेंगे।

विज्ञापन
Ravidas Jayanti punjab cm channi yogi adityanath rahul gandhi priyanka gandhi pay tribute at ravidas temple varanasi seergovardhan
संत रविदास मंदिर में पूजा करते पंजाब के सीएम चरनजीत सिंह चन्नी - फोटो : ANI

विस्तार

रविदास जयंती के अवसर पर बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी वाराणसी में रविदास मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेका और पूजा की। सीएम चन्नी ने लगभग 45 मिनट तक मंदिर में कीर्तन सुने व पंजाब के श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की। 

विज्ञापन


संत गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी आज वाराणसी स्थित मंदिर में पूजा करेंगे।

विज्ञापन

निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने गुरु रविदास की जयंती के कारण पंजाब में विधानसभा चुनाव टाल दिए थे। पंजाब में पहले 14 फरवरी को चुनाव होने वाले थे, जो अब 20 फरवरी को होंगे।

संत रविदास 15वीं से 16वीं शताब्दी के बीच भक्ति आंदोलन से जुड़े थे और उनके भजन गुरु ग्रंथ साहिब में भी हैं। उन्हें 21वीं सदी के रविदासिया धर्म का संस्थापक भी माना जाता है। रविदास जयंती माघ पूर्णिमा को मनाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed