{"_id":"5bb73f14867a556f175b11c9","slug":"ravi-kishan-to-start-500-mini-theaters-in-up-and-bihar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी और बिहार में 500 मिनी थियेटर खोलेंगे रवि किशन, बनारस से हुई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी और बिहार में 500 मिनी थियेटर खोलेंगे रवि किशन, बनारस से हुई शुरुआत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे रवि किशन
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म सुपरस्टार रवि किशन उत्तर प्रदेश और बिहार के छोटे कस्बों के लिए 500 वातानुकूलित सिनेमा घर खोलने जा रहे हैं। इसमें मनोरंज के साथ-साथ शिक्षा से संबंधित फिल्में दिखाई जाएंगी। शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे रवि किशन ने इस बात की जानकारी दी।
Trending Videos
'सनकी दरोगा' एक खास तरह की फिल्म
ravi kishan
- फोटो : amar ujala
तेलियाबाग स्थित आनंद मंदिर सिनेमाघर में अपनी फिल्म 'सनकी दरोगा' के प्रमोशन के दौरान पत्रकारों से कहा कि इसके माध्यम से कुछ लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए 'जादूज' के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। रवि किशन ने बताया कि उनका जन्म जौनपुर जिले के एक छोटे से गांव में हुआ है। गांव में मनोरंजन का साधन नहीं था। गांव में शिक्षा की कमी देखते हुए मन में बहुत दिन से पीड़ा थी कि गांव-गिरांव के लिए कुछ करूं।
ravi kishan
- फोटो : amar ujala
लोग सिनेमा भी देख सकें और इसी कड़ी में शिक्षा को भी बढ़ावा भी मिलेगा। इस अवसर शोबाना और राहुल नेहरा के साथ जादूज के सह-संस्थापक सुपरस्टार रवि किशन ने उत्तर प्रदेश और बिहार में वीआर क्षमताओं के साथ 500 से 5000 मिनी थिएटर और एडुटेनमेंट जोन की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
ravi kishan
- फोटो : amar ujala
पहले चरण में वाराणसी के पिंडरा में वातानुकूलित मिनी थिएटर और वीआर चाय नाश्ता तथा वीआर कैफे शुरू हुआ। शुक्रवार को 'सनकी दरोगा' फिल्म के यूपी प्रीमियर के साथ इसका उद्घाटन हुआ। शोबाना ने कहा कि भारतीय बुनियादी भूमि में नृत्य और संस्कृति फैलाने के लिए इस आधारभूत संरचना का उपयोग करेंगे।
विज्ञापन
ravi kishan
- फोटो : amar ujala
रवि किशन की होम प्रोडक्शन फिल्म 'सनकी दरोगा' एक खास तरह की फिल्म है, जो समाज को एक विशेष संदेश भी दे रही है। इस फिल्म के 'प्रीमियर' का आगाज फिल्म के अभिनेता रवि किशन ने शुक्रवार को आनंद मंदिर तेलियाबाग से किया। यह फिल्म देश की एक बड़ी समस्या बलात्कार पर समसामयिक चुनौतियों को चिन्हित करती नजर आयेगी, जो कि आज के दौर की एक बड़ी समस्या बनी हुई है। फिल्म में समाज के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित किया गया है। दर्शाया गया है कि कैसे गंभीर मुद्दों का राजनीतिकरण हो जाता है।