फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ravi Kant of 36th Battalion won the gold medal in arm wrestling.

Varanasi News: आर्म रेसलिंग में 36 वीं वाहिनी के रविकांत ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 01 Feb 2026 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Ravi Kant of 36th Battalion won the gold medal in arm wrestling.
29वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन कुश्ती क्लस्टर तीन दिवसीय प्रतियोगिता हुई। नगर की मेजबान 36वीं वाहिनी पीएसी के खेल मैदान में हुए कार्यक्रम में कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडीबिल्डिंग और आर्म रेसलिंग खेलों में खिलाड़ी जोर आजमाएंगे। शनिवार को सेनानायक डाॅ. अनिल कुमार पांडेय ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन आर्म रेसलिंग में 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर के रविकांत ने स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा का रजत पदक 42वीं वाहिनी प्रयागराज के अखंड प्रताप सिंह और कांस्य पदक 37वीं वाहिनी कानपुर के मनीष ने हासिल किया। इसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश की विभिन्न वाहिनियों की कुल 10 टीमों के खिलाड़ी खेल रहे हैं। कुश्ती और मुक्केबाजी प्रतियोगिता बीएचयू में खेली जाएगी जबकि आर्म रेसलिंग और बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 36वीं वाहिनी पीएसी के कैंपस में होंगी। मौके पर सेनानायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उप सेनानायक प्रमोद कुमार यादव, शिविर पाल कैलाश नाथ यादव, सूबेदार मेजर सुरेंद्र कुमार, चिकित्सा अधिकारी विनय मिश्र, अवरार अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed