फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rathyatra 2023 Lord Jagannath recovered after drinking Parwal juice gave darshan to devotees

Rathyatra 2023: परवल का जूस पीकर स्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ, भक्तों को दिए दर्शन, आज निकलेंगे डोली पर

Mon, 19 Jun 2023 09:27 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 19 Jun 2023 09:27 AM IST
सार

पिछले एक पखवाड़े से अस्वस्थ चल रहे बाबा जगन्नाथ रविवार को स्वस्थ हो गए। परंपरा के अनुसार बाबा को परवल का जूस पिलाया गया। इसके बाद अब बाबा बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ सोमवार को नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इसके बाद वाराणसी में मंगलवार से रथयात्रा का मेला शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Rathyatra 2023 Lord Jagannath recovered after drinking Parwal juice gave darshan to devotees
अस्सी स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान के दर्शन-पूजन के लिए कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भक्तों के प्रेम में सहस्त्रधारा स्नान के बाद बीमार पड़े भगवान जगन्नाथ ने पखवाड़े भर बाद भक्तों को दर्शन दिया। 15 दिनों के अंतराल के बाद भक्त और भगवान की दूरी खत्म होने का अहसास हर किसी के चेहरे पर नजर आ रहा है। सुबह से ही अस्सी स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। 

विज्ञापन


सोमवार को भगवान मनफेर के लिए सपरिवार डोली पर सवार होकर काशी की गलियों में भ्रमण के लिए निकलेंगे। रविवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा के स्वस्थ होने पर सुबह मंदिर का कपाट खोल दिया गया। सुबह छह बजे पुजारी ने भगवान की मंगला आरती उतारी। आठ बजे परवल के जूस का भोग लगाया गया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दशाश्वमेध भवन में सावन से पहले मिलेगा हर राज्य का व्यंजन, उपवास के लिए फलाहार का होगा इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन बाद खुला मंदिर का पट

इसके बाद इसे प्रसाद स्वरूप भक्तों में वितरण किया गया। 10:30 बजे भगवान जगन्नाथ को पंचभोग अर्पित किया गया। 12 बजे दोपहर में मंदिर के कपाट बंद कर दिए।

तीन बजे दोबारा मंदिर के कपाट खुले तो दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। रात आठ बजे संध्या आरती हुई। श्रद्धालुओं में जहां भगवान के स्वस्थ होने की खुशी थी तो वहीं परवल के जूस का प्रसाद लेने की होड़ भी मची हुई थी। 15 दिन बाद मंदिर का पट खुलने से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

मालूम हो कि पखवाड़े भर पहले श्रद्धालुओं द्वारा अधिक जलाभिषेक करने से भगवान जगन्नाथ बीमार हो गए थे। इसके चलते मंदिर का पट बंद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed