{"_id":"5999a20b4f1c1b0a728b4649","slug":"rapist-constable-get-vip-treatment-in-ballia-district-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोपी सिपाही को जेल में मिल रही वीआईपी सुविधा, कैदियों ने मचाया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप के आरोपी सिपाही को जेल में मिल रही वीआईपी सुविधा, कैदियों ने मचाया हंगामा
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पर जिला कारागार पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में निरुद्ध दुष्कर्म के आरोपी सिपाही को वीआईपी सुविधा देने को लेकर शनिवार को निरुद्ध छात्र नेता व बंदियों ने जिला कारागार प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और भूख हड़ताल शुरू कर दी।
सूचना मिलते ही नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय, सीओ सिटी हितेंद्रु कृष्ण कारागार पहुंचे, जहां भूख हड़ताल पर बैठे कैदियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। छात्रनेताओं और कैदियों ने छह सूत्री मांग पत्र सौंपा। रात तक भूख हड़ताल जारी थी और कारागार प्रशासन कैदियों को मनाने में जुटा था।
दिए गए ज्ञापन में बंदियों ने आरोप लगाया गया है कि शनिवार को छात्रसंघ नेताओं को डिप्टी जेलर वीपी शर्मा द्वारा बैरक नंबर सात में रखा गया। उनके द्वारा बताया गया कि पहले दिन बंदी को सात नंबर बैरक में रखा जाता है।
विज्ञापन
जबकि दुष्कर्म मामले के आरोपी सिपाही धरम प्रसाद को नियमों में छूट देकर बैरक नंबर-दो ए में रखा गया। इससे नाराज होकर सुबह 10 बजे से छात्रनेता सौरभ सिंह, विजय, आनंद सिंह, मनीष सिंह व अन्य बंदी भूख हड़ताल पर बैठ गए।
उन्होंने डिप्टी जेलर वीपी शर्मा के स्थानांतरण के साथ शौचालयों की मरम्मत व निर्माण, पीने व स्नान के लिए स्वच्छ जल और कैदियों को समुचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के साथ ही बैरकाें में जेनरेटर से पंखा चलाने की व्यवस्था करने की मांग की।
साथ ही निरूद्ध कैदियों से दुर्व्यवहार करने और अवैध धन उगाही करने वाले बंदीरक्षकों और अधिकारियाें का भी तबादला करने को कहा। चेताया कि जब तक छात्र नेताआें को न्याय एवं डिप्टी जेलर वीपी शर्मा कर स्थानांतरण नहीं हो जाता, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।

पुलिस चौकी की छत पर किशोरी से किया था दुष्कर्म
फाइल
वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर निवासी उक्त आरोपी सिपाही धरम प्रसाद बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के गोपाल नगर पुलिस चौकी पर तैनात है। आरोप है कि उसने शुक्रवार की रात पुलिस चौकी की छत पर 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म किया
। उसे ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा। ग्रामीणों ने आरोपी सिपाही को जमकर पीटा था। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित किशोरी के पिता की सदमे से मौत हो गई। ग्रामीणों की माने तो सिपाही किशोरी को बहला-फुसलाकर रात में बुलाता था।
उधर, पीड़ित किशोरी के चाचा ने छेड़खानी के प्रयास की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराआें में मुकदमा दर्ज कर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उधर, जब घटना की जानकारी पीड़ित किशोरी के 60 वर्षीय पिता को हुई तो उन्हें गहरा सदमा लगा और कुछ देर में ही उनकी मौत हो गई।

मेडिकल के बजाय पीड़िता के बयान का इंतजार
रेवती थाना क्षेत्र के गोपालनगर पुलिस चौकी के छत पर सिपाही के किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अब तक पीड़िता का मेडिकल कराना तक मुनासिब नहीं समझा। बल्कि वह पीड़िता के कोर्ट में बयान का इंतजार कर रही है। सोमवार को पीड़िता का कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज होगा।
वहीं पुलिस द्वारा पीड़िता के चाचा से छेड़खानी की तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया। बता दें कि रेवती थाना अंतर्गत गोपालनगर पुलिस चौकी के बाहर स्थित चबूतरे पर सो रहे गांव के युवकाें ने आरोपी सिपाही धरम प्रसाद को चौकी के छत पर शुक्रवार की रात किेशोरी के साथ दुष्कर्म करते रंगे हाथ पकड़ कर उसकी धुनाई की थी।
इस बाबत जिला महिला चिकित्सालय की सीएमएस डा. सुमिता सिन्हा का कहना है कि दुष्कर्म के मामले में जितना जल्द मेडिकल मुआयना होगा, उतनी ही रिपोर्ट सही आएगी। विलंब होने पर रिपोर्ट निगेटिव आती है। वहीं रेवती थानाध्यक्ष का कहना है कि सोमवार को किशोरी का बयान कोर्ट में होगा। इसके बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।