फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rape with madarsa student by teacher in varanasi

मदरसे की छात्रा से मुदर्रिस ने किया दुष्कर्म, आरोपी के परिचितों ने जबरदस्ती कराया निकाह

Thu, 18 Apr 2019 10:42 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 18 Apr 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
Rape with madarsa student by teacher in varanasi
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक मदरसे की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मदरसे के मुदर्रिस ने युवती को निकाह करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने मुदर्रिस के खिलाफ सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


वाराणसी के लल्लापुरा क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती के अनुसार उसने 2015 में आलिम की पढ़ाई के लिए मदरसे में दाखिला लिया था। मदरसे में पढ़ाने वाले पितरकुंडा निवासी मौलाना शफीक ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वो युवती को धमकाने लगा कि अगर उसने किसी से शिकायत की तो वो उसकी आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
विज्ञापन


युवती ने प्रकरण की शिकायत मौलाना शफीक के दो परिचितों से की। इस पर दोनों ने जबरदस्ती युवती का निकाह बगैर कबूल कराए मौलाना शफीक से करा दिया। कुछ दिन बाद युवती को पता लगा कि दो बेटियों और एक बेटे का पिता मौलाना शफीक पहले भी एक युवती को अपहरण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर किसी तरह से युवती ने हिम्मत जुटा कर आपबीती मां-बाप को सुनाई और फिर कार्रवाई के लिए सिगरा थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सिगरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मौलाना शफीक की तलाश शुरू कर दी गई है। विवेचना के दौरान जिस किसी का भी नाम बतौर आरोपी प्रकाश में आएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed