{"_id":"581506884f1c1b1f66bc1f45","slug":"ranilakshmi-bai-s-birthday-procession-on-the-amazon","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने दिखाया भाला नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने दिखाया भाला नृत्य
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 30 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरांगना लक्ष्मीबाई का 181वां जन्मोत्सव कार्यक्रम शनिवार को अस्सी स्थित गोयनका संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव ने कहा कि काशी की बेटी लक्ष्मीबाई अद्भुत व दृढ़ इच्छा शक्ति शौर्य एवं स्वतंत्रता की अलख जगाने वाली वीरांगना थीं। कहा कि यदि उस वक्त के राजाओं ने लक्ष्मीबाई का साथ दिया होता तो हमें 1857 में भी आजादी मिल गई होती।
पाणिनी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां की छात्राओं ने भाला नृत्य शौर्य का प्रदर्शन कर लक्ष्मीबाई की याद भी दिला दी। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने काशी की ‘मनु’ की याद में एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं। संत अतुलानंद के बच्चों ने ‘हम करें राष्ट्र आराधना’, गोपी राधा बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने ‘बेटी बचाओ’ पर भावपूर्ण नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।
इसी तरह निवेदिता शिक्षा सदन, दीक्षा म्यूजिक एकेडमी, आदर्श शिक्षा मंदिर, नंदिता कुंवर पब्लिक आदि स्कूलों की ओर से भी प्रस्तुतियां हुईं। अध्यक्षता पाणिनी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य नंदिनी शास्त्री ने की। स्वागत मीना चौबे ने किया। संचालन अंकिता खत्री व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. माधवी त्रिपाठी ने किया।