{"_id":"69a0ac13b96800b18e035f55","slug":"rangbhari-ekadashi-today-mahadev-will-tour-the-city-with-gauri-for-6-hours-will-reach-his-in-laws-house-in-aghor-form-varanasi-news-c-20-vns1056-1304814-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगभरी एकादशी : आज 6 घंटे महादेव गौरा संग करेंगे नगर भ्रमण, अघोर रूप में पहुंचे ससुराल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगभरी एकादशी : आज 6 घंटे महादेव गौरा संग करेंगे नगर भ्रमण, अघोर रूप में पहुंचे ससुराल
विज्ञापन
वाराणसी में बृहस्पतिवार को दशाश्वमेध टेड़ीनीम स्थित पूर्व मंहत आवास पर मां गौरा व बाबा के स
रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार को काशीवासी बाबा के गौना के साक्षी होंगे। बाबा-गौरा की चल प्रतिमाएं छह घंटे नगर भ्रमण कर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगी। शिव और गौरा बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में विराजेंगे। यहां काशीवासी बाबा संग अबीर-गुलाल से होली खेलेंगे।
इस क्रम में बृहस्पतिवार को श्रीकाशी विश्वनाथ अघोर रूप में टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत आवास पहुंचे। बाबा रुद्राक्ष और करुंगली माला धारण कर अघोर स्वरूप में गणों संग पूर्व महंत के आवास पहुंचे। बृहस्पतिवार को मुख्य आकर्षण महादेव का अघोर स्वरूप था। रुद्राक्ष और करुंगली की माला धारण कर बाबा की चल प्रतिमा गौरा सदनिका पहुंची। पवित्र मंडप में वेद मंत्रों के बीच महादेव को विराजमान कराया गया।
पंचमेवा और विजया मिश्रित ठंडई का भोग लगा। काशी के 51 प्रमुख मंदिरों के प्रतिनिधित्व में महंत लिंगिया शिव प्रसाद पांडेय ने महादेव और गणों की विधिवत आरती उतारी। उनके साथ वाचस्पति तिवारी ने परंपरानुसार विधिवत पूजन कराया। दोपहर से ही गौरा सदनिका पर पांच वैदिक ब्राह्मणों ने पूजन कराया।