फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramvilas Pasean Say, We Will Take Reservetion In Public Sector

रामविलास पासवान ने कहा, निजी क्षेत्र में लेकर रहेंगे आरक्षण

Tue, 07 Apr 2015 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Tue, 07 Apr 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
Ramvilas Pasean Say, We Will Take Reservetion In Public Sector
वाराणसी। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि निजी क्षेत्र में आरक्षण की व्यवस्था लागू होनी चाहिए। क्योंकि सरकारी क्षेत्र में नौकरियों के मौके कम होते जा रहे हैं और निजी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। निजी क्षेत्र में सीमित लोगों की भागीदारी होने से बड़ा वर्ग रोजगार से वंचित है। वे सोमवार को छोटी कटिंग में आयोजित दलित महापंचायत के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान अपने बेटे सांसद चिराग पासवान के साथ दोपहर बाद एक बजकर पांच मिनट पर सभास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र में आरक्षण की व्यवस्था लागू कराने के लिए पार्टी पूरी मेहनत से लगी है। ताकि निजी क्षेत्र में काम करने का अवसर दलित समाज के अधिक से अधिक लोगों को मिल सके। भूमि अधिग्रहण कानून को उन्होंने किसान हितैषी बताया। कहा कि जिसकी जमीन ली जाएगी, उसे बाजार से चार गुना अधिक मूल्य दिया जाएगा। साथ ही भूस्वामी और उसके यहां काम करने वाले नौकर के परिवार के एक-एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। रामविलास ने कहा कि गोरखपुर में बंद फर्टिलाइजर कारखाना फिर से चालू होगा। आगे कहा कि धर्म परिवर्तन से जाति नहीं बदल जाती। धर्म परिवर्तन के बाद भी व्यक्ति जहां जाता है उसकी जाति वही होती है। उन्होंने कहा महाराष्ट्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर के स्थल को अंतरराष्ट्रीय स्मारक बनाया जाएगा। सपा मुखिया मुलायम सिंह ने प्रमोशन में आरक्षण नहीं होने दिया।
विज्ञापन

वहीं, सांसद चिराग पासवान ने सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि दलितों की मसीहा बनने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती स्मारक और मूर्ति तक सिमट गईं। दलितों के वोट का लाभ लेकर सत्ता पर काबिज हुईं और सिर्फ अपना विकास किया। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से युवाओं को बड़ी उम्मीद थी। जनता विकास की आस लगाए थी लेकिन सब कुछ सैफई महोत्सव तक सिमट गया। आज भी बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं। उन्होंने सभी वर्ग के दलितों, पिछड़ों से आह्वान किया कि वे अपनी ताकत पहचानें और एकजुट होकर देश और प्रदेश की तस्वीर बदलने में भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
ये रहे उपस्थित
दलित सेना के अध्यक्ष सांसद रामचंद्र पासवान, महासचिव अब्दुल खालिक, सत्यानंद शर्मा, रामजी सिंह, कमला कुमारी, बैजनाथ राजभर, ललित नारायण चौधरी आदि उपस्थित थे।
-------
पारित हुए पांच प्रस्ताव
दलित महापंचायत में पांच प्रस्ताव पारित हुए। इसमें निजी क्षेत्र में आरक्षण, प्रोन्नति में आरक्षण बिल संसद के पास कराकर कानून बनाए जाए, न्यायपालिका में आरक्षण की व्यवस्था हो, आरक्षण के लिए कानून बनाए जाए और अनुसूचित जाति के लिए स्पेशल कंपोनेंट प्लान और अनुसूचित जनजाति के लिए ट्राइबल सब प्लान बनाकर कड़ाई से लागू किया जाए।
-------
...तो माला नहीं पहनूंगा
लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को माला पहनाने की होड़ रही। कार्यकर्ताओं का जोश देखकर रामविलास से माइक संभाला और अपनी जगह बैठने के साथ ही कहा के मंच पर पांच से अधिक लोग आए तो माला नहीं पहनूंगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मंच आगे बने डी एरिया में बैठने को कहा। संबोधित करने वालों की लंबी लिस्ट देखकर उन्होंने कम समय में बोलने की कई बार नसीहत दी।

-------
बेटे चिराग का कई बार लिया नाम
रामविलास ने अपने भाषण के दौरान करीब दस बार अपने बेटे चिराग का नाम लिया। मंच पर मीडिया से बातचीत के दौरान भी वे बात-बात में चिराग का नाम लेना नहीं भूले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed