{"_id":"5bf157bebdec22693c1045f4","slug":"ramp-walk-on-jsi-program-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेसीआईः रैंप पर मदमस्त अदाओं से जमाया रंग, तस्वीरें ऐसी की नजरें न हटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीआईः रैंप पर मदमस्त अदाओं से जमाया रंग, तस्वीरें ऐसी की नजरें न हटें
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
चमचमाती रोशनी, डीजे पर बजते धमाकेदार गीत व रैंप पर पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर आए क्लब के सदस्यों ने अपनी सधी हुई चाल व मदमस्त अदाओं से खूब रंग जमाया। मौका था जेसीआई के तत्वावधान में मंडल अधिवेशन ‘शिवाय’ जोनकॉन-2018 का। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
varanasi
- फोटो : amar ujala
बनारस में कैंटोमेंट स्थित होटल में शनिवार को बड़े ही धूमधाम से इसकी शुरूआत हुई। प्रथम दिन का कार्यक्रम क्रिकेट मैच से शुरू हुआ। इसके बाद किंग-क्वीन प्रतियोगिता में क्लब के सदस्यों ने अपने-अपने जीवनसाथी के साथ भाग लिया।
varanasi
- फोटो : amar ujala
इसके बाद प्रभावी जनसंवाद में विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। चार राज्यों से आए जेसी, जेसीरेट व जेजे विंग के सालभर किए गए सामाजिक कार्यों के फोटो व बैनर का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में धूमधाम से मंडलाध्यक्ष की बारात निकाली गई। मुख्य अतिथि महापौर मृदुला जायसवाल रहीं। अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष नितिन कौशिक ने की।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
इस अवसर पर जेसीआई इंडिया के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कपूर व कांफ्रेंस एडवाइजर आलोक अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंह, रवि प्रकाश गुप्ता, अभिनव चौरसिया, पंकज नागवंशी, धीरज जायसवाल, नरेश चौरसिया, देवेश मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।