फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramnath Kovind Visit Varanasi Police draws security blueprint Police Commissioner holds important meeting with subordinates

Ramnath Kovind Visit Varanasi: राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस ने खींचा सुरक्षा का खाका, पुलिस आयुक्त ने मातहतों संग की बैठक

Thu, 02 Jun 2022 04:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 02 Jun 2022 04:26 PM IST
सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रस्तावित दो दिवसीय काशी दौरे को लेकर कमिश्नरेट पुलिस उनकी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियों में जुट गई है। बुधवार को पुलिस आयुक्त के कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा गया। 

विज्ञापन
Ramnath Kovind Visit Varanasi Police draws security blueprint Police Commissioner holds important meeting with subordinates
पुलिस आयुक्त ने मातहतों संग की अहम बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रस्तावित दो दिवसीय काशी दौरे को लेकर कमिश्नरेट पुलिस उनकी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियों में जुट गई है। बुधवार को पुलिस आयुक्त के कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा गया। पांच और छह जून को राष्ट्रपति शहर में होंगे।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने पुलिस अधिकारियों संग बैठक में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की बेहतरी को लेकर विस्तृत चर्चा की। राष्ट्रपति के प्रस्तावित रूट और ठहरने वाले स्थानों की सुरक्षा चाक चौबंद हो, इसके लिए खास निर्देश दिए। एलआईयू को अलर्ट करते हुए गोपनीय सूचनाओं के संकलन का निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था में किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह भी ध्यान रखना है कि राष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान किसी भी रूट को अधिक समय तक बाधित नहीं रखना है, एंबुलेंस को किसी भी रूट पर नहीं रोकना है। 
विज्ञापन


उन्होंने डीसीपी काशी और वरुणा जोन को निर्देशित किया कि प्रस्तावित शहर भ्रमण रूटों पर किसी तरह की कोई बाधा न हो। उक्त स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों को पुख्ता करें। सुरक्षा में लगने वाली फोर्स को भी समय से पहले ब्रीफ करें। बैठक में डीसीपी मुख्यालय व अपराध अमित कुमार, डीसीपी सुरक्षा व अभिसूचना विक्रांत वीर, डीसीपी काशी आरएस गौतम, डीसीपी वरुणा आदित्य लांग्हे, एडीसीपी अभिसूचना आरती सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी, एडीसीपी प्रोटोकाल विनय कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त अभिसूचना सुरेश प्रसाद त्रिपाठी, निरीक्षक अभिसूचना धीरेंद्र नारायण सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed