फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ramnagar

ऐतिहासिक त्रिपौलिया गेट का शेष भाग भी गिरा

Fri, 07 Aug 2020 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
ramnagar
रामनगर। रामनगर चौक में ऐतिहासिक त्रिपौलिया गेट का बचा हिस्सा बारिश के चलते बृहस्पतिवार की भोर में भरभरा कर गिर गया। संयोग अच्छा था कि भोर में पांच बजे गिरा। अगर दिन में में गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि इस जगह से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इसके पहले ही गेट के दो हिस्से गिर चुके हैं।
विज्ञापन

काशी नरेश ने चौक पर गेट बनवाया था। गेट के ऊपर कमरे बनाए गए थे। जबकि नीचे दुकानें बनी थीं। इसमें लोग रहते थे। इधर गेट जर्जर हो जाने से लोग वहां से हट गए थे। इस समय खंडहर ही था। भोर में गेट गिरने से शुभ केशरी तथा अशरफ अली की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। कभी राजशाही की मिसाल रहे इस गेट के दो हिस्से पहले गिर चुके हैं। लेकिन जब भी गिरे तो भोर में ही। अब थोड़ा हिस्सा ही शेष बचा रह गया है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि इस संबंध में किला से जुड़े लोगों से शिकायत की गई कि मलबा हटाया जाए लेकिन शाम तक किला की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed