Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramnagar Ramlila By sacrificing name of Angad son was presented to Lord at some time

रामनगर की रामलीला: अंगद नाम बालि कर बेटा तासों कबहुँ भई ही भेंटा...लगने लगे प्रभु के जयकारे; जानें आज की लीला

Sun, 28 Sep 2025 04:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 28 Sep 2025 04:32 PM IST
सार

विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला देखने के लिए जिले से बाहर के लोग आए हुए थे। वाराणसी में लगभग आधा दर्जन स्थानों पर रामलीला के आयोजन हुए। इसमें प्रभु श्रीराम के जयकारे लगते रहे।

विज्ञापन
Ramnagar Ramlila By sacrificing name of Angad son was presented to Lord at some time
रामनगर की रामलीला का भावपूर्ण मंचन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंगद नाम बालि कर बेटा। तासों कबहुँ भई ही भेंटा॥ अंगद बचन सुनत सकुचाना। रहा बालि बानर मैं जाना... अर्थात अंगद ने रावण से कहा कि मैं बालि का पुत्र अंगद हूं, उनसे आपकी कभी मुलाकात हुई थी। अंगद की बात सुनकर सकुचाते हुए रावण ने कहा कि हां याद आया बालि नाम का एक वानर था।

विज्ञापन


रामनगर की रामलीला में 22 वें दिन शनिवार को रामलीला में श्रीराम जी का सेना सहित सिंधु पार होना, सेना वर्णन, सुबेलगिरि विश्राम तथा अंगद विस्तार लीला का मंचन किया गया। श्रीराम सेना को सेतु पार करने की अनुमति देते हैं। 
विज्ञापन


मंदोदरी पुनः रावण को समझाती है कि जानकी को वापस कर पुत्र को राज देकर वन जाकर रघुनाथ का भजन कीजिए। तब रावण न डरने के लिए कहता है। शुक्र रावण से श्री राम की सेना का वर्णन करता है। विभीषण से विचार-विमर्श के दौरान श्रीराम एक बाण मारते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

भरत मिलाप से पहले दुरुस्त होंगी व्यवस्थाएं 
नाटी इमली के विश्वप्रसिद्ध भरत मिलाप की लीला से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी। अवैध अतिक्रमण के साथ ही मैदान परिसर से कबाड़ वाहनों को तत्काल हटवाया जाएगा। लीला के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाएगा और पिछले साल की घटना से सबक लेते हुए पुलिस को खास निर्देश दिए गए हैं। 

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने नाटी इमली में तीन अक्तूबर को होने वाले भरत मिलाप लीला स्थल का निरीक्षण किया। लीला के मंत्री मोहन कृष्ण अग्रवाल और व्यवस्थापक मुकुंद उपाध्याय से लीला के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ ही लीला के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

जिलाधिकारी ने मैदान परिसर के एक ओर खड़ी कबाड़ गाड़ियों को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। कमेटी के अध्यक्ष सुबोध अग्रवाल ने भरत मिलाप कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने सीएमओ से 3 अक्तूबर को एक मेडिकल टीम की तैनाती करने के निर्देश दिए। 

आज की रामलीला

  • रामनगर-चारों फाटक की लड़ाई, लक्ष्मण पर शक्ति का प्रयोग तथा प्रतिकारचित्रकूट-सबरी मंगल, हनुमान मिलन
  • लाटभैरव-कबंध वध,सबरी मंगल, हनुमान मिलन, सुग्रीव मिताई
  • मौनीबाबा-सबरी मंगल व हनुमान मिलन, सुग्रीव मिताई
  • भदैनी-गिद्ध क्रिया, शबरी मिलन,सुग्रीव मित्रता, बालि वध
  • टूड़ीनगर-लक्ष्मण पर शक्ति का प्रयोग तथा प्रतिकार
  • शिवपुर-समुद्र लंघन, हनुमान जानकी मिलन, लंका दहन, श्रीरामजी के पास प्रत्यागमन
  • बरेका-शूर्पणखा नक्कटैया, सीताहरण, खर दूषण वध
  • औरंगाबाद-सीताजी का समाचार राम से कहना,रघुनाथ जी का समुद्र तट पर आना, विभीषण शरणागति
  • हुकुलगंज-लंका दहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed