फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramlila: The boatman washed the feet of Lord Rama, got him crossed the Ganges

रामलीला : केवट ने पखारे भगवान राम के पांव, कराया गंगा पार

Fri, 08 Oct 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ramlila: The boatman washed the feet of Lord Rama, got him crossed the Ganges
मांगी नाव न केवट आना, कहे तोहार मरम मैं जाना...। केवट ने गंगा पार पहुंचाने का भगवान राम का अनुरोध बड़ी विनम्रता से ठुकरा दिया। कहा प्रभु आपके चरणों में पत्थर को मानव बनाने का चमत्कार है। मेरी लकड़ी की नाव अगर स्त्री बन गई तो मेरे परिवार का पोषण कौन करेगा। बृहस्पतिवार को श्री गोस्वामी तुलसीदास रामलीला समिति की ओर आयोजित रामलीला में गंगा उतरण, भारद्वाज समागम और वाल्मिकी समागम की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

वन में वटवृक्ष के दूध से जटा बनाते श्रीराम को देख मंत्री सुमंत रो पड़े। सीता अयोध्या वापस जाने की बात को अपने तर्को से काट मंत्री को निरुत्तर कर देती हैं। गंगा तट पहुंचने पर केवट श्रीराम को पैर पखारे बिना गंगा पार कराने से मना कर देता है। इस पर लक्ष्मण क्रोधित हो उठते हैं। केवट विनम्रता से कहता है लक्ष्मण उन्हें तीर भले ही मार दें, लेकिन बिना पांव पखारे वे तीनों को अपनी नौका पर नहीं बैठाएगा। केवट भी आज्ञा पाकर कठौते में गंगा जल ले आया। केवट द्वारा प्रभु राम, सीता व लक्ष्मण का पांव पखारते देख देवगण उसके भाग्य को सराहते हैं। देवी गंगा भी श्रीराम के चरण स्पर्श कर प्रसन्न हैं। नदी पार उतारने पर केवट श्रीराम से उतराई लेने से इनकार करता है। कहता है प्रभु एक ही पेशे से जुड़े लोग एक दूसरे से पारिश्रमिक नहीं लेते। प्रयागराज में स्नान कर सभी भारद्वाज ऋ षि के आश्रम पहुंचे। राम के आगमन का समाचार सुन महर्षि वाल्मीकि उन्हें अपने आश्रम लेकर आते हैं। महर्षि की सलाह पर श्रीराम चित्रकूट में रहने का निर्णय लेते हैं। महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने स्वरूपों की आरती उतारी। वहीं चित्रकूट रामलीला के अयोध्या भवन में जनक सभा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

-------------
आज की रामलीला
-------
तुलसी-भरत मनावन
-----
चित्रकूट-श्री भरत विदाई,नंदीग्राम की झांकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed