{"_id":"5d78d2c08ebc3e016e027713","slug":"ramlila-started-in-shivpur-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : मुकुट पूजन के साथ शुरू हुई शिवपुर की रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : मुकुट पूजन के साथ शुरू हुई शिवपुर की रामलीला
Wed, 11 Sep 2019 04:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 11 Sep 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
मुकुट पूजन के साथ शुरू हुई शिवपुर की रामलीला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के शिवपुर की प्रसिद्ध रामलीला का मुकुट पूजन मंगलवार की रात में पांचों पांडव मंदिर में संपन्न ह्रुआ। मुकुट पूजा के समय राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और सीता के स्वरूप और मुकुट का विधिवत पूजन व्यास आचार्य दिवाकर त्रिपाठी ने कराया।
विज्ञापन
शिवपुर पंचक्रोशी मार्ग चतुर्थ पड़ाव स्थित पांचों पांडव मंदिर पर विघ्नहर्ता की वैदिक मंत्रों के बीच पूजा आराधना की गई। झाल मंजीरा और मृदंग की थाप गूंजी और रामायणी दल ने गाइये गणपति जग वंदन... के साथ मानस के प्रसंगों में दोहों का गायन किया।
विज्ञापन
रामलीला आयोजन के मंत्री श्रवण सिंह ने बताया कि यह अति प्राचीन एवं प्रसिद्ध रामलीला 120 वर्षों से अनवरत चल रही है। पूजन के अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार बागी, मंत्री श्रवण सिंह, मदन मोहन शर्मा, नवीन प्रधान, आभास साह, रिंकू बाजपेयी, कमलेश केशरी, मोनू जायसवाल, संदीप मिश्र सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन