फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ramleela

राम का हुआ राजतिलक, अयोध्या में जले घी के दीए

Sat, 12 Oct 2019 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
ramleela
रामनगर। चौदह साल का वनवास काटकर जब प्रभुराम अयोध्या पहुंचे तो गुरु वशिष्ठ ने श्रीराम का राजतिलक किया। राम के राजा बनते ही पूरी अयोध्या खुशी से झूम उठी। घर-घर घी के दिये जलाए गए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सबसे पहले गुरु वशिष्ठ ने उनका राजतिलक किया। उसके बाद काशीराज के प्रतिनिधि कुंवर अनंत नारायण सिंह ने भी उनको तिलक किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी ब्राम्हणों ने उनको आशीर्वाद दिया। राम के राजा बनते ही तीनों लोकों में प्रसन्नता फैल गई। देवता उनकी जय-जयकार करने लगे।
विज्ञापन

राम अपने मित्रों को बुलाकर कहते हैं कि तुम लोगों ने हमारी हर प्रकार से सेवा की है। मैं किस मुंह से तुम्हारी बड़ाई करुं। तुम लोग हमें अति प्रिय हो अब तुम लोग वापस अपने परिजनों के पास जाओ। वह सभी को वस्त्र आभूषण तथा अन्य उपहार देकर उनकी विदाई करते हैं। सुग्रीव, जामवंत, नल और नील की विदाई करते हैं। लेकिन अंगद जाना नहीं चाहते। राम उन्हें सब प्रकार से समझाते हैं और उनको विदा करते हैं। सुग्रीव प्रभु श्रीराम की कुछ दिन और सेवा करके तब हनुमान को आने को कहते हैं। निषादराज की विदाई करते समय राम उनसे कहते हैं कि तुम हमें भरत के समान प्रिय हो आते जाते रहना। सभी मित्रों की विदाई करने के बाद श्रीराम, सीता और भाइयों समेत लीला प्रेमियों को अयोध्या जी के प्रांगण में पूरी रात दर्शन देते हैं। उधर लीला स्थल के बाहर मेले जैसा दृश्य था। भोर की आरती देखने के लिए राम भक्तों ने रतजगा किया।
विज्ञापन

रामनगर किला में दक्षिण मुखी काले हनुमानका दर्शन आज
रामनगर। रामनगर किले में स्थित दक्षिण मुखी काले हनुमान मंदिर शनिवार को आम लोगों के लिए दर्शन के लिए खोला जाएगा। प्रतिवर्ष रामलीला के आखिरी दिन नगर सहित आम लोगों के लिए दर्शन के लिए खोला जाता है। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक यह मंदिर आम लोगों के लिए खुला रहता है। वर्ष में आम लोगों के लिए सिर्फ एक दिन खुलने वाले इस मंदिर में दर्शन करने वालों की भारी भीड़ होती है। जिसको संभालने में रामनगर पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed