फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ramleela in varanasi

तुलसीघाट की रामलीला में हुआ राज्याभिषेक व कोप भवन का मंचन

Fri, 16 Oct 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
ramleela in varanasi
देवताओं के निवेदन का स्वीकार करते हुए माता सरस्वती ने मंथरा की बुद्धि में कुमति का वास करा दिया। मंथरा की कुमति ने अयोध्या की खुशियों पर पानी फेर दिया और उसके बहकावे में आकर कैकेयी कोपभवन में पहुंच गईं। बृहस्पतिवार को तुलसीघाट की रामलीला में राज्याभिषेक की तैयारी और कोप भवन का मंचन किया गया।
विज्ञापन

राम के राज्यभिषेक की तैयारी को लेकर अवध में बधावे बज रहे थे। राजतिलक की तैयारी देख कैकेयी के पास पहुंची मंथरा ने उसे याद दिलाया कि तुम्हारे दो वरदान राजा दशरथ के पास पड़े हुए हैं। इसी मौके पर भरत को राजगद्दी और राम को वनवास मांग कर अपनी छाती ठंडी कर लो। कैकेयी मंथरा के समझाने के बाद कोप भवन में चली जाती है। वहीं दूसरी तरफ श्री चित्रकूट रामलीला समिति की ओर से अयोध्या भवन में हुई रामलीला के दौरान भरत जी भगवान राम को मनाने के लिए प्रस्थान करते हैं। इस दौरान भरत घरनैल और भरत जी का भारद्वाज आश्रम में आतिथ्य की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed