फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ramjan

लोगों की खुशियां बढ़ाने के लिए बांटी जा रही ईद किट

Wed, 20 May 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
ramjan
वाराणसी। पूरा रमजान लॉकडाउन में बीता और अब ईद की रौनक भी लॉकडाउन में लॉक रहेगी। न ईदगाहों में नमाज होगी और ना ही मस्जिदों में ईद की रौनक होगी। इन सबमें ईद की खुशी तो सादगी से मनानी ही है लेकिन इस लॉकडाउन में ज्यादातर लोग परेशान हाल हैं। गरीब, असहाय ही नहीं मिडिल क्लास फैमिली भी इस लॉकडाउन में परेशान हैं।
विज्ञापन

ये तो तय है कि इस बार ईद नए कपड़ों में नहीं होगी लेकिन ईद के दिन कोई भूखा न रहे, कम से कम उसके यहां शिरनी के तौर पर सेवईं ही बन जाए, इसके लिए कई सामाजिक संगठन मुस्लिम इलाकों में लोगों की मदद कर रहे हैं। इस्लामिक फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से ईद किट बांटी जा रही है। इस किट में सेवईं, चीनी, मेवा, घी वगैरह शामिल हैं। फाउंडेशन की ओर से सरैया, कोनिया, दुल्हीपुर आदि इलाकों में लोगों के बीच ये किट बांटा जा रहा है। वहीं मुफ्ती-ए-शहर की जानिब से भी लोगों को बड़े पैमाने पर राशन किट बांटी जा रही है। ताकि रोजेदारों का रमजान और ईद बेहतर ढंग से बीते। इसी तरह जमीअत उलेमा जिला बनारस, जमीअत उलेमा-ए- बनारस, जमीअतुल अंसार, बुनकर बिरादराना तंजीमों की ओर से राहत पैकेट बांटे जा रहे हैं। ईद के मद्देनजर भी लोगों की जरूरतें पूरी करने की कोशिश में नेक दिल लगे हुए हैं।
विज्ञापन

इस्लामिक फाउंडेशन के एसएम खुर्शीद बताते हैं कि नए कपड़ों से ज्यादा जरूरी है कि हम गरीबों की कुछ परेशानियों को कम कर सकें। सच्चे दिल से मदद के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को आना होगा। जमीअतुल अंसार के इशरत उस्मानी सभी की ओर से कोशिशें की जा रही हैं लेकिन लोगों की जरूरतों के लिहाज से वो कम पड़ रही हैं। ईद को कुछ दिन बचे हैं, ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से भी मुस्लिम इलाकों में राहत सामग्री वितरण की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed