{"_id":"5fe6076adf470919972b3488","slug":"ramgovind-chaudhary-in-ballia-demands-the-withdrawal-of-agricultural-legislation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानून वापसी की बुलंद की आवाज, नेता प्रतिपक्ष ने कहा-पैक खाद्य पदार्थों के आधार पर तय हो फसलों का समर्थन मूल्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानून वापसी की बुलंद की आवाज, नेता प्रतिपक्ष ने कहा-पैक खाद्य पदार्थों के आधार पर तय हो फसलों का समर्थन मूल्य
Fri, 25 Dec 2020 09:08 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 25 Dec 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
बड़ागांव में आयोजित किसान घेरा चौपाल को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला।
बलिया में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि गेहूं, धान, दलहन, तिलहन और आलू के न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण बाजार में बिक रहे पैक खाद्य पदार्थों के आधार पर तय किया जाए। सरकारें यह सुनिश्चित करें कि बाजार और खेत मूल्य में अंतर किसी भी हाल में दस फीसदी से अधिक का नहीं हो। शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के मनियर ब्लाक के बड़ागांव में समाजवादी पार्टी के किसान घेरा चौपाल में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोई भी समान जब किसान पैदा करता हैं तो उसका बाजार मूल्य लागत से भी कम पर आ जाता है। कहा, वही सामान जब अंबानी-अडानी या इनके जैसे बड़े व्यापारियों के हाथ में होता है तो उसका मूल्य आसमान छूने लगता है। उन्होंने अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्रियों को सरकार से निकालने की मांग करते हुए कहा है कि भारत सरकार इन तीनों विवादस्पद कृषि कानूनों को वापस लेकर सत्याग्रह कर रहे किसान संगठनों से अविलंब बातचीत करें।
विज्ञापन