सरकार से रामगोविंद चौधरी का सवाल, बताए कि गंगा यात्रा से जनता को...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष व सपा के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी ने कहा गंगा यात्रा से जनता को क्या मिला, सरकार को यह बताना चाहिए। जितना पैसा इस यात्रा के आयोजन में खर्च किया गया, यदि उसका इस्तेमाल गंगा की सफाई में किया गया होता तो उसका लाभ जनता को मिलता।
अब केंद्र व प्रदेश की इन सरकारों ने गंगा की सफाई पर करोड़ों रुपये से अधिक खर्च कर दिया है और गंगा का पानी आचमन तो दूर स्नान करने लायक भी बन सका है। ये सरकार जनता से किए वादों को पूरा करने की बजाय उनका ध्यान उन मुद्दो से भटकाने के लिए कभी सीएए तो कभी एनआरसी और गंगा यात्रा का मुद्दा लेकर सामने आई है।
सपा के जिला कार्यालय में आयोजि प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि हमारे देश का संविधान, धर्म के आधार पर कोई बंटवारा नहीं करता है, लेकिन ये सरकार धर्म के नाम पर देश को एक बार फिर बांटने की कगार पर ले जा रही है। बाढ़ और अति ओलावृष्टि से बर्बाद किसानों का हाल कोई नहीं पूछ रहा है, न तो बाढ़ पीड़ितों को बसाने का प्रयास किया जा रहा और न ही अति वृष्टि से बर्बाद किसानों को अब तक मुआवजा दिया गया है।
लखनऊ में आंदोलन कर रही महिलाओं के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। राम गोविंद चौधरी ने कहा है कि एनआरसी, एनपीआर और सीएए के विरोध में हुए धरना प्रदर्शनों पर सरकार नियोजित तरीके से हमला बोल रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यूपी की सरकार सभी मोर्चों पर फेल हो गई है। यूपी में जंगलराज जैसी स्थिति की टिप्पणी न्यायपालिका कर रही है। इस मौके पर सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव के साथ मीडिया प्रभारी सुशील कुमार पांडेय कान्ह जी व अन्य सपानेता मौजूद रहे।