{"_id":"5c3a0104bdec227362020690","slug":"ramdev-yoga-program-organised-in-purvanchal-university-on-national-youth-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय युवा दिवस पर बोले बाबा रामदेव, विश्व गुरु बनने के लिए प्रचंड पुरुषार्थ की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय युवा दिवस पर बोले बाबा रामदेव, विश्व गुरु बनने के लिए प्रचंड पुरुषार्थ की जरूरत
Sat, 12 Jan 2019 08:30 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 12 Jan 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
पूविवि में रामदेव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर के पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस पर योग गुरु बाबा रामदेव ने शनिवार को कहा कि युवा सच्चे मार्ग पर चलें और इस मार्ग पर चलने वालों को ताकत भी दें। विश्व गुरु बनने के लिए अखंड, प्रचंड पुरुषार्थ की जरूरत है, जिसे युवा ही दे सकते हैं। इसके लिए हमें विवेकानंद के ध्येय वाक्य ‘उठो, जागो और तब तक चलते रहो जब तक मंजिल न मिल जाए’ का अनुसरण करना होगा। यह कार्य योग से ही संभव है।
रामदेव ने कहा कि युवाओं के बलवान, प्रज्ञावान, हृदय से श्रद्धावान, ऐश्वर्य से धनवान और चरित्रवान होने पर ही भारत महान होगा। उन्होंने जात-पात, मजहब के आधार पर भेदभाव न करने की युवाओं को शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि योग ही भोग वृत्ति को मिटाता है।
हमारे देश के युवाओं में आत्मबल और चरित्र बल है। इसी से हमारी पहचान है, जबकि पाश्चात्य संस्कृति की पहचान सुंदर पैकिंग में है। उन्होंने कहा कि युवा नौकरी के पीछे भागने की जगह मालिक बनें। स्वरोजगार अपनाएं।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने स्वामी रामदेव का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत आध्यात्मिक राष्ट्र है। हमें स्वामी विवेकानंद से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अब समारोह स्थल का नाम महर्षि पतंजलि स्वदेशी प्रांगण होगा।
इस दौरान रामदेव ने ताड़ासन, शीर्षासन, सर्वांगासन, हलासन, पश्चिम ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, कपाल भांति एवं अनुलोम विलोम कराया। हाथों के बल चल कर दिखाया। समारोह में आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, जिले के महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, सेविकाएं शामिल हुए।

बहादुर नहीं तो क्या कायर बनने के लिए कहेंगे वीसी
योग सिखाते योग गुरु रामदेव
- फोटो : amar ujala
योग गुरु बाबा रामदेव ने विवादित बयान के मामले में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. राजाराम शास्त्री का शनिवार को बचाव किया। उन्होंने कहा कि वीसी बहादुर बनने के लिए नहीं, तो क्या कायर बनने के लिए कहेंगे। जैसे राम ने रावण, कृष्ण ने कंस, वैसे ही वीसी ने दुष्टों का वध करने की बात कही थी।
गौरतलब है कि गाजीपुर की एक सभा में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वीसी ने कहा था कि कोई लड़ाई करे तो मार कर आना, जरूरत पड़े तो हत्या करके आना हम देख लेंगे। बाबा रामदेव शनिवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
सपा-बसपा गठबंधन के सवाल पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि हम संन्यासी हैं, हमसे राजयोग की नहीं, बल्कि योग और आध्यात्म पर सवाल करें। संन्यासी को भला राजयोग से क्या मतलब है। काला धन वापस नहीं लाने के सवाल पर कहा कि इसकी जिम्मेदारी हमने प्रधानमंत्री मोदी पर छोड़ी थी।
अब मोदी और योगी काले मन को साफ करने में लगे हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उस समय परिस्थितियां कुछ ऐसी थी, जिसके कारण भाजपा का समर्थन किया।