फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramayana Conclave will start from tomorrow in bhu by initiative of Department of Culture

Varanasi: महामना की बगिया में गूंजेगा राम का नाम, संस्कृति विभाग की पहल पर कल से शुरू होगा रामायण कॉन्क्लेव

Thu, 02 Feb 2023 10:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 02 Feb 2023 10:14 PM IST
सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शुक्रवार से राम नाम की गूंज सुनाई देगी। तीन व चार फरवरी को पर्यटन और संस्कृति विभाग की ओर से रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन
Ramayana Conclave will start from tomorrow in bhu by initiative of Department of Culture
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शुक्रवार से राम नाम की गूंज सुनाई देगी। तीन व चार फरवरी को पर्यटन और संस्कृति विभाग की ओर से रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया है। दो दिन तक यहां काव्यपाठ के साथ ही युवा कलाकार प्रभु श्रीराम पर आधारित भजनाें के साथ ही नृत्य नाटिकाओं का मंचन करेेंगे। 

विज्ञापन


बीएचयू भारत अध्ययन केंद्र, जिला प्रशासन और अयोध्या शोध संस्थान के सहयोग से कला संकाय प्रेक्षागृह में कार्यक्रम होगा। रामायण कॉन्क्लेव का उद्घाटन शुक्रवार तीन फरवरी को सुबह 11 बजे होगा। भारत अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. सदाशिव कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुख्य अतिथि श्री हनुमत निवास पीठाधीश्वर अयोध्या के महंत मिथिलेश नंदिनीशरण, विशिष्ट अतिथि बीएचयू प्राचीन इतिहास विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो. विभा त्रिपाठी मौजूद रहेंगी। अध्यक्षता संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. राजेश्वर आचार्य करेंगे। 

विज्ञापन

पहले दिन होंगे यह कार्यक्रम

लोक चेतना में श्रीराम विषयक संगोष्ठी, रामायण गान, क्विज, रामायण आधारित चित्रकला, काशी की रामलीला पर छायाचित्र प्रदर्शनी, युवा कलाकारों की ओर से प्रभु श्रीराम पर आधारित भजन, नृत्य नाटिका, बाल व युवा काव्यार्चन के साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। पद्मश्री गीता चंद्रन नृत्यांजलि की प्रस्तुति देंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed