फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramakant Yadav threatened life in azamgarh

रमाकांत यादव ने बताया जान को खतरा, पूर्वांचल के बदमाश कर रहे रेकी

Fri, 14 Feb 2020 06:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 14 Feb 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Ramakant Yadav threatened life in azamgarh
रमाकांत यादव। - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सांसद रमाकांत यादव को जानमाल के सुरक्षा की चिंता सता रही है। इसके लिए वे डीएम, एसपी से लेकर डीजीपी व मुख्यमंत्री तक पत्र भेज चुके हैं। जिसमें उन्होंने अत्याधुनिक असलहों से लैस लोगों द्वारा अपनी रेकी करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को अपने आरटीओ आवास पर मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने अपने दिल का दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि जब से मैंने भाजपा छोड़ी है तब से सरकार की मंशा मेरे प्रति ठीक नहीं है।
विज्ञापन


पूर्वांचल के चार-पांच जिलों के अपराधी लगातार एके-47 जैसे अहसले संग मेरी रेकी कर रहे हैं। दो से तीन बार तो इन लोगों को आजमगढ़ में भी देखा गया है। इसकी सूचना एसपी को दी गई लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। उन्होंने आशंका जताई है कि कहीं बदमाशों की वेष में पुलिस वाले ही मुझ पर अटैक कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ संसदीय सीट से मैं कई बार सांसद रहा। मुझे सुरक्षा नहीं दी जा रही है और वहीं सत्ताधारी दल के ऐसे लोगों को सुरक्षा मुहैया करा दी जा रही है जो कभी प्रधानी भी नहीं लड़े हैं। उन्होंने कहा कि वाराणसी के बदमाश गिरधारी विश्वकर्मा से उन्हें बड़ा खतरा है।

इसके अलावा कुछ पंडित व क्षत्रिय जाति के बदमाश भी हैं। हम चाहते हैं कि सरकार हमें सुरक्षा दें। लेकिन शासन प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। यदि मेरे ऊपर हमला होता है तो निश्चित तौर पर जिला प्रशासन व प्रदेश की सरकार जिम्मेदार होगी।

आजमगढ़ एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद को सुरक्षा की कोई जरूरत नहीं है। हमारे खुफिया विभाग व इंटेलिजेंस के रिकार्ड के अनुसार पूर्व सांसद की जान को कोई खतरा नहीं है। वहीं हमने इनके परिवार को 18 लाइसेंसी असहले दिए हुए हैं। कुछ प्राइवेट एजेंसियों के सुरक्षा कर्मी भी इनके साथ हैं। इसके बाद भी यदि इन्हें अपने जान का खतरा है तो हमसे आकर मिलें, जरूरी होने पर सुरक्षा मुहैया कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed