फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram Navami celebrated in homes due to corona infection in varanasi

रामनवमी : भये प्रकट कृपाला दीन दयाला, कौशल्या हितकारी... कोरोना संक्रमण के कारण घरों में ही मनाया गया पर्व

Wed, 21 Apr 2021 08:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 21 Apr 2021 08:44 PM IST
सार

न तो कहीं शोभायात्रा निकली, न ही हुए कहीं भव्य आयोजन, मठ-मंदिरों में हुई शांतिपूर्वक पूजा
 

विज्ञापन
Ram Navami celebrated in homes due to corona infection in varanasi
वाराणसी में बुधवार को रामनवमी के अवसर पर दशाश्वमेध स्थित राम रमापति बैंक में भगवान किया गया श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल ब्रह्मांड नायक भगवान राम का जन्मोत्सव शिव की नगरी में सादगी से मना। वाराणसी में कोरोना संक्रमण के कारण न तो कहीं शोभायात्रा निकली, न ही कहीं भव्य आयोजन किए गए। मठ, मंदिर और घरों में ही लोगों ने रामनवमी मनाई।

विज्ञापन

बुधवार को भगवान शिव की नगरी काशी में घर-घर उनके आराध्य का पूजन हुआ। मंदिरों में भये प्रकट कृपाला दीन दयाला... के बोल के साथ श्रद्धालुओं ने कौशल्या नंदन के जन्म की खुशियां एक दूसरे से बांटी। घरों के अंदर ही प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव सादगी पूर्वक मनाया गया। मठ और मंदिरों में भी सांकेतिक आयोजनों से परंपरा का निर्वहन किया गया। हालांकि रामनवमी पर होने वाले सभी आयोजनों को पहले ही निरस्त कर दिया गया था। 
विज्ञापन

 

Ram Navami celebrated in homes due to corona infection in varanasi
Happy Ram Navmi 2021 - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के कारण शहर में रामनवमी की धूम देखने को नहीं मिली। अधिकांश लोगों ने मोबाइल के माध्यम से ही रामनवमी की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। पिछले साल लॉकडाउन के कारण रामनवमी के सभी आयोजन निरस्त हो गए थे। वहीं इस साल कोरोना संक्रमण के कारण सब कुछ सांकेतिक ढंग से संपन्न हुआ। मानसरोवर स्थित रामतारका आंध्र आश्रम में भी भगवान राम का जन्मोत्सव व राम सीता विवाह का होने वाला आयोजन स्थगित रहा। शहर के सभी मंदिरों में राम दरबार की झांकी सजाकर भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया।
 

Ram Navami celebrated in homes due to corona infection in varanasi
demo pic - फोटो : अमर उजाला

गंगा की लहरों पर नहीं सजी रामकथा मंदाकिनी शोभायात्रा

तुलसीघाट से भैंसासुर घाट तक निकलने वाली मंदाकिनी शोभायात्रा भी स्थगित कर दी गई। बजड़ों पर सजी प्रभु श्रीराम की झांकियों को निहारने के लिए घाट किनारे काशी की जनता उमड़ती है, लेकिन इस बार घाटों पर पूरी तरह सन्नाटा ही पसरा रहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए संपूर्ण आयोजन को पूरी तरह से स्थगित कर दिया। परंपरा निभाने के लिए सांकेतिक आरती का ही आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed