फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ram mandir

श्रीराम सहित चारों भाइयों व पत्नियों की होती है पूजा

Sat, 19 Dec 2020 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
ram mandir
वाराणसी। रामनगर की रामलीला तो विश्व विख्यात है। इसके अलावा यहां प्रभु राम का एक मंदिर ऐसा भी है जहां हर साल प्रभु राम और माता जानकी के विवाह का आयोजन पारलौकिक अनुभूतियों से ओतप्रोत करने वाला है। दुनिया में इकलौता भगवान राम का मंदिर है जहां प्रभु श्रीराम अपने सभी भाइयों और उनकी पत्नियों के साथ विराजते हैं।
विज्ञापन

विवाह पंचमी की पूर्व संध्या पर हरिश्चंद्र महाविद्यालय में पत्रकारिता विभाग के अंशकालिक प्रवक्ता प्रो. ईशान त्रिपाठी ने बताया कि 1806 ईस्वी में मंदिर का निर्माण बनारस स्टेट की कन्या उमा बबुई ने करवाया था। यह मंदिर श्रीराम विवाह के कोहबर के रूप में स्थापित किया गया है। गर्भगृह में प्रभु राम, जानकी के साथ भरत-मांडवी, लक्ष्मण-उर्मिला के साथ शत्रुघभन और श्रुतिकीर्ति के नयनाभिराम विग्रह स्थापित हैं। रामदरबार की झांकी तो आपको हर कहीं सहज ही प्राप्त हो जाएगी, लेकिन चारों भाइयों का सपत्नीक ऐसा संगम विश्व में दुर्लभ है। इस मंदिर प्रांगण को और खास बनाता है यहां हर वर्ष आयोजित होने वाला राम जानकी विवाह। हिन्दू पंचांग के अनुसार अगहन शुक्ल पक्ष पंचमी के दिन प्रभु राम और माता जानकी का विवाह संपन्न हुआ था।
विज्ञापन

जनकपुर मंदिर में राम-जानकी सहित सभी भाइयों का विवाह धूम धाम से आयोजित किया जाता है। इसके साथ ही रामचरितमानस के बालकांड के राम विवाह की चौपाइयों का गायन इस अवसर को अध्यात्म से ओतप्रोत कर देता है। इस अवसर पर रामनगर की पीएसी की टुकड़ी द्वारा प्रभु राम को सलामी भी दी जाती है जो प्रतीकात्मक रूप से प्रजा द्वारा राजा के सम्मान की बानगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed