फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ram mandir

मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट में काशी के विद्वान निभाएंगे अहम भूमिका

Tue, 12 Nov 2019 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
ram mandir
महादेव के आराध्य भगवान राम की अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए बनने वाले ट्रस्ट में काशी की अहम भूमिका हो सकती है। काशी विश्वनाथ धाम की परिकल्पना के बाद से मंदिर न्यास के जरिए शासन ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। इससे काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ने के साथ ही मंदिर के रख-रखाव आदि की सुगम व्यवस्था बनी है। काशी विश्वनाथ धाम की अहम कड़ी काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की तर्ज पर ही अयोध्या में ट्रस्ट का गठन किया जा सकता है। इसके अलावा काशी के विद्वानों को वहां के न्यास में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर निर्माण के लिए बनने वाले ट्रस्ट को काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की तर्ज पर तैयार किया जा सकता है। इसके लिए शासन ने वरिष्ठ अधिकारियों से न्यास की कार्यशैली पर पूरी रिपोर्ट मांगी है। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास मंदिर में होने वाले कर्मकांड, पूजा पाठ आदि से जुड़े निर्णय करता है। इसके अलावा धार्मिक आयोजन और न्यास की संपत्तियों को विकसित करता है। सूत्रों की मानें तो काशी विश्वनाथ विकास परिषद की तरह ही मंडलायुक्त की अध्यक्षता वाली अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का गठन किया जाएगा। शासन से काशी के विद्वानों की सूची भी मांगी गई है। वाराणसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि न्यास की कार्ययोजना के साथ ही काशी के विद्वानों की जानकारी भी शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

पीतल कारीगर कर रहे तैयारी
अयोध्या पर फैसला आने के बाद काशी के रिपोजी (चित्रों को उकेरना) के कारीगर उत्साहित हैं। वे सोने चांदी के पत्तर पर खूबसूरत रिपोजी के लिए तैयार हैं। इसके अलावा पीतल के अखंड दीप, कलश आदि बनाने वाले शिल्पी भी अयोध्या के बुलाने के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed