फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram Lal had Reachd Varanasi BJP pause

भाजपा का घमासान थामने आए रामलाल

Thu, 02 Feb 2017 02:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Thu, 02 Feb 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
Ram Lal had Reachd Varanasi BJP pause
BJP LOGO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र की सीटों पर टिकट को लेकर चल रहे घमासान के बीच बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल भी काशी पहुंच गए। अंतर्कलह दूर करने के लिए  उन्होंने आरएसएस पदाधिकारियों से अलग-अलग मुलाकात की। बाद में बंद कमरे में शहर दक्षिणी, कैंट और रोहनिया विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर पार्टी में रार की बिंदुवार जानकारी ली। संघ के सूत्रों की मानें तो संगठन मंत्री का जोर चुनाव प्रबंधन के बजाय पार्टी मैनेजमेंट पर रहा।  
विज्ञापन


भाजपा के लिए बनारस काफी अहम है। यहां के सांसद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस लहर में भी उत्तरी, दक्षिणी और कैंट सीट पर भाजपा के उम्मीदवार जीते हैं। मेयर भी भाजपा का ही रहा है। इसे बरकरार रखने के लिए संगठन मंत्री यहां आए हैं। बैठक को इतना गुप्त रखा गया कि पार्टी नेताओं को भी संगठन मंत्री के आगमन की जानकारी नहीं थी। संघ और क्षेत्र के बड़े पदाधिकारियों को बैठक वाले स्थान पर बुलाने के बाद ही इस बारे में बताया गया।
विज्ञापन


बारी-बारी से सभी को अकेले में बातचीत कर उनसे विधानसभावार स्थिति के बारे में पूछा गया। विरोध करने वालों की भी पूरी जानकारी ली गई। इस दौरान संगठन मंत्री को यह भी बताया गया कि दूसरी पार्टियों के कुछ नेता भाजपा के कार्यकर्ताओं को बरगला रहे हैं। छिटपुट विरोध को हवा भी वही दे रहे हैं। यही नही, टिकट कटने के बाद कुछ दूसरे नेता दूसरों के कंधों पर बंदूक रखकर अपना हित साध रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 बता दें कि वाराणसी में उम्मीदवार घोषित होने के बाद जब विरोध शुरू हुआ तो उसे शांत करने के लिए पार्टी हाईकमान ने सबसे पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के अलावा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को भेजा था। इनके जाने के बाद संघ के पदाधिकारी अपनी रिपोर्ट ले गए। मंगलवार को पूर्वांचल के दो केंद्रीय मंत्रियों रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को लगाया गया। संसद में बजट पेश किए जाने के दौरान भी दोनों मंत्री यहां डेरा डाले हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed