सपा कार्यकर्ताओं का जमकर उत्पीड़न कर रही योगी सरकार- राम गोविंद चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी ने कहा कि यूपी सरकार, उपचुनाव में जीत के लिए जमकर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। जमकर धनबल का इस्तेमाल करने के साथ सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।
दूरभाष पर लखनऊ से रामपुर जाते हुए अमर उजाला से विशेष बातचीत में वरिष्ठ सपा नेता ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार विधानसभा उपचुनाव में लोकतंत्र का हनन कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण इसकी लोकप्रियता में लगातार गिरावट आ रही है और अब जनता आशा भरी नजरों से सपा की ओर देख रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जीत के लिए सरकारी मशीनरी का व्यापक दुरुपयोग करने के साथ ही धनबल का बेजा इस्तेमाल करने के साथ सपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रही है।
राम गोविंद ने कहा कि रामपुर में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाने के साथ उनकी गिरफ्तारी की गई है। रामपुर के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने उपचुनाव में सपा की विशाल जीत का दावा करते हुए कहा कि चुनाव में भाजपा और सपा के मध्य हर सीट पर सीधी लड़ाई है और बसपा व कांग्रेस का कोई मतलब नहीं रह गया है।
अब जनता को समझ में आ गया है अखिलेश ही उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसे सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भी समझ लिया है और वे यदि उपचुनाव में स्वस्थ रहे तो जल्द ही चुनावी सभाएं करते नजर आएंगे।