फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram Darbar will be decorated today on five barges and 21 boats

Varanasi News: पांच बजड़े और 21 नावों पर आज सजेगा राम दरबार

Mon, 22 Jan 2024 03:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Ram Darbar will be decorated today on five barges and 21 boats
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आज काशी में उत्सव के रूप में मनेगी और पूरी काशी आज दिवाली मनाएगी। इस मौके पर घाट के अलावा मंदिरों, चौक-चौराहों पर दीप जलेंगे। अर्द्धचंद्राकार गंगा के सभी 84 घाटों, कुंडों और तालाबों पर दीपोत्सव होगा। नमो घाट पर संगीत के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। निषाद समाज की ओर से सोमवार को एक बजे राजघाट से अस्सी घाट तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। आज पर्यटक निशुल्क नौकायन का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

अयोध्या उत्सव पर एक हजार नावों पर राम के विग्रहों की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें रामनगर के नाविक सुबह 11 बजे रामनगर से नौका यात्रा करते हुए राजघाट पहुंचेंगे। नावों पर सवार होकर दस हजार श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल होंगे। इसमें 21 सदस्यीय डमरू दल, शंख और ढोल बजाते दल व श्रद्धालु शामिल होंगे। एक क्रूज और पांच बड़े बजे पर राम दरबार की झांकी सजाई जाएगी। शोभायात्रा में सबसे आगे राम रामदरबार की झांकी, राम के पांव पखारते निषादराज, वनगमन की झांकियां चलेंगी। अस्सी घाट से निषादराज घाट पर यात्रा का समापन होगा। इस मौके पर करीब 21 हजार दिए जलाए जाएंगे।
विज्ञापन



सुरक्षा में तैनात होंगे एनडीआरएफ और जल पुलिस के जवान
शोभायात्रा को संपन्न कराने के लिए जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम 15 स्पीड बोट के साथ तैनात रहेगी। जल पुलिस प्रभारी मिथलेश यादव ने बताया कि शोभायात्रा को संपन्न कराने के लिए एक कंपनी एनडीआरएफ और जल पुलिस के 50 जवान तैनात रहेंगे। जल पुलिस ने नाविकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रामलीला के पात्रों के पांव पखारेंगे रामनगर के बबलू
रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला के पात्रों के पांच पखारने वाले रामनगर निवासी केवट बबलू साहनी शोभायात्रा से पहले राम के पांव धोकर नाव में चढ़ाएंगे। इसके बाद भगवान की आरती उतारी जाएगी। मानस के दोहों से राम का गुणगान करने के साथ शोभायात्रा अस्सी रवाना होगी। रामनगर में भी 22 जनवरी को नावों का संचालन निशुल्क होगा। रामनगर के बलुआ घाट 11 बजे नौकायात्रा शुरू होकर राजघाट पहुंचेगी। मां गंगा निषादराज एकता समिति के बबलू साहनी ने कहा कि 22 जनवरी को नौका संचालन निशुल्क होगा।


अस्सी घाट पर सजेगी राममय रंगोली
अस्सी घाट पर मां गंगा सेवा समिति की ओर से राममय रंगोली सजाई जाएगी। घनश्याम मिश्र ने बताया कि घाट पर 20 फीट ऊंचा कटआउट लगाया जाएगा। गंगा आरती से पूर्व दीपोत्सव का आयोजन होगा। इस मौके पर करीब 21 हजार दिए जलाए जाएंगे।

पोखरे और कूंडों पर भी जलेंगे दीप
प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में पोखरे, तालाबों और कुंडों पर दीपदान होगा। जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने बताया की पुष्कर तालाब पर 2100 दीप जलाए जाएंगे। देव दीपावली एवं आरती महासमिति की ओर से रामघाट पर दीपोत्सव होगा। शहर के अलावा ब्लॉक और तहसील स्तर पर मंदिरों में आयोजन की तैयारी है। इस दौरान मंदिरों में रामधुन, मानस पाठ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed