बारात के साथ ब्याह रचाने निकले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां भक्त इस विवाह के साक्षी बने। काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित राम मंदिर में भगवान राम का विवाह धूमधाम से संपन्न कराया गया। विवाह में भोर के चार बजे विशेष पूजा कर राम मंदिर के महंत उमेश मिश्र ने दर्शन के लिए पट खोल दिया।
दोपहर भोग आरती के बाद मंदिर प्रांगण में भंडारा हुआ। देर शाम को बैदिक रीती रिवाजों के साथ विवाह शुरू हुआ। इस विवाह में साक्षी बने जजमान रूप में जिला जज जयशील पाठक ने सपत्नीक कन्यादान दिया। इस अवसर पर महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं।
पुष्प वर्षा कर स्वागत
प्रह्लादघाट स्थित प्रह्लादेश्वर महादेव मंदिर से भी राम बारात की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में राम, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और भरत स्वर्ण आभूषण और राजकीय वेशभूषा धारण कर जब सड़क पर निकले तो लोगों ने हर हर महादेव के जयघोष के साथ पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। वहीं बारात में शामिल हाथी, घोड़े, बैंड-बाजा, लाग विमान और आतिशबाजी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र था।