फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram barat celebration in varanasi

बारात के साथ ब्याह रचाने निकले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम 

Wed, 12 Dec 2018 11:16 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 12 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
Ram barat celebration in varanasi
राम बारात - फोटो : amar ujala
बैंड बाजा बारात और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए भक्तगण नाचते गाते हुए चल रहे थे। मौका था रामजानकी मठ अस्सी से भव्य श्रीराम बारात की शोभायात्रा का। इसके अलावा काशी के अन्य राम मंदिरों में भी राम विवाह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

 

जहां भक्त इस विवाह के साक्षी बने। काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित राम मंदिर में भगवान राम का विवाह धूमधाम से संपन्न कराया गया। विवाह में भोर के चार बजे विशेष पूजा कर राम मंदिर के महंत उमेश मिश्र ने दर्शन के लिए पट खोल दिया।

विज्ञापन

 

दोपहर भोग आरती के बाद मंदिर प्रांगण में भंडारा हुआ। देर शाम को बैदिक रीती रिवाजों के साथ विवाह शुरू हुआ। इस विवाह में साक्षी बने जजमान रूप में जिला जज जयशील पाठक ने सपत्नीक कन्यादान दिया। इस अवसर पर महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्प वर्षा कर स्वागत

Ram barat celebration in varanasi
नाचते गाते भक्तगण - फोटो : amar ujala
पंजाबी भगवान की प्रेरणा से महंत राजकुमार दास के सानिध्य में अस्सी स्थित रामजानकी मठ में सीताराम विवाह महोत्सव का आयोजन हुआ। दोपहर बाद राम बारात शोभायात्रा निकाली गई।

प्रह्लादघाट स्थित प्रह्लादेश्वर महादेव मंदिर से भी राम बारात की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में राम, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और भरत स्वर्ण आभूषण और राजकीय वेशभूषा धारण कर जब सड़क पर निकले तो लोगों ने हर हर महादेव के जयघोष के साथ पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। वहीं बारात में शामिल हाथी, घोड़े, बैंड-बाजा, लाग विमान और आतिशबाजी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed