फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Raksha Bandhan 2024 Special Christian sisters celebrated Rakhi in church Kashi

Raksha Bandhan Special: पहली बार चर्च में सिस्टर ने फादर को बांधी राखी, बहनों को भाइयों ने दिया रक्षा का वचन

Mon, 19 Aug 2024 06:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 19 Aug 2024 06:28 PM IST
सार

Raksha Bandhan 2024 : काशी के महागिरजा में पहली बार फादर और सिस्टर ने रक्षाबंधन मनाया। इस दौरान 40 धर्मबहनों ने राखी बांधी तो भाइयों ने रक्षा का वचन दिया। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2024 Special Christian sisters celebrated Rakhi in church Kashi
फादर को राखी बांधती महिला। - फोटो : स्वयं

विस्तार

बिजली की तरह लचक रहे हैं लच्छे, भाई के है बांधी चमकती राखी...। फिराक गोरखपुरी का यह शेर रविवार को महागिरजाघर में साकार हुआ। देश में पहली बार काशी में ईसाई समुदाय ने रक्षाबंधन का पर्व मनाकर धर्म संस्कृति की नगरी में एक नया रंग जोड़ दिया। 40 धर्मबहनों (सिस्टर) ने पहली बार भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर भाई बहन के रिश्ते को मजबूत किया।

विज्ञापन


ऑल इंडिया कैथोलिक यूनियन की ओर से छावनी स्थित महागिरजा सेंट मेरीज में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। ईसाई समुदाय से जुड़े लोगों के लिए पहली बार आयोजित होने वाला यह त्योहार भी अनोखा था। हर कोई इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक था। सुबह की प्रार्थना के बाद रक्षाबंधन पर्व की शुरुआत हुई। 
विज्ञापन


चर्च की 40 धर्मबहनों के साथ ही फादर और प्रार्थना में शामिल होने वाले आम श्रद्धालु भी इस आयोजन में शामिल होकर इसके साक्षी बने। धर्मबहनों ने भाइयों को तिलक लगाया, आरती उतारी और फिर हाथों पर रक्षासूत्र बांधकर मिठाई खिलाई। भाइयों ने भी बहनों को मिठाई खिलाई, उपहार दिए और उनकी रक्षा का भरोसा दिया। इसके साथ ही आजीवन धागों से बंधे इस रिश्ते को निभाने का संकल्प भी दोहराया। आयोजन में फादर और चर्च से जुड़े लोगों के साथ ही 70 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महागिरजा के फादर केजे आगस्टिन ने भी आयोजन की तारीफ करते हुए इसे एक ऐतिहासिक पहल बताया। ऑल इंडिया कैथोलिक यूनियन के अध्यक्ष रोनाल्ड बेंजामिन ने बताया कि देश में पहली बार महागिरजा में यह आयोजन किया गया है। चर्च में हमारी धर्मबहनें अपना परिवार छोड़कर अकेले रहती हैं। रक्षाबंधन के जरिये उन्हें भाई-बहन के रिश्ते से जुड़ने का अवसर मिला है। अगले साल इसे सभी धर्म के लोगों के साथ मनाने की योजना है। 

चमांव के रहने वाले स्कूल प्रबंधक पीटर स्टीवेंस ने बताया कि ईसाई समुदाय में पहली बार होने वाले इस आयोजन का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगा। एक बहन अपने पवित्र हाथों से भाई के हाथों में जो धागा बांधती है तो भाई भी उसकी रक्षा का संकल्प लेता है। एक भारतीय होने के नाते यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम अपने देश में यह त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान धर्म बहन श्रुति, अनिता स्टीवन्स, फादर कैस्पर, फादर विजय शांति राज सहित काफी संख्या में लोग इस आयोजन का हिस्सा बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed