Raksha Bandhan 2024: ये है राखी बांधने के लिए सबसे बढ़िया मुहूर्त, जन्मतिथि और राशि के अनुसार बांधें राखी
Raksha Bandhan 2024: राखी पर इस बार भी भद्रा का छाया है। ऐसे में दोपहर 1:31 से शाम 6:30 बजे तक राखी बांधने के लिए सबसे बढ़िया मुहूर्त है।
विस्तार
रक्षाबंधन पर इस बार फिर भद्रा की छाया रहेगी। भद्रा के कारण दोपहर बाद ही बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। रक्षाबंधन पर बुधादित्य, सर्वार्थ सिद्धि योग और शोभन योग के साथ ही श्रवण नक्षत्र का संयोग बन रहा है। सावन के पांचवें सोमवार का संयोग भी इस त्योहार को बेहद खास बना रहा है। स्नान और दान की पूर्णिमा में भक्त गंगा स्नान करेंगे।
काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य पं. दीपक मालवीय के अनुसार रक्षाबंधन पर दो बड़े ग्रह सूर्य और शनि अपनी राशि में रहेंगे। सूर्य अपनी सिंह राशि में रहेंगे तो शनि कुंभ राशि में विराजमान होंगे। सूर्य और बुध दोनों के सिंह राशि में होने से बुधादित्य योग का निर्माण होगा।
ज्योतिष शास्त्र में यह योग सुख, समृद्धि और व्यापारिक क्षेत्र में प्रगतिदायक माना जाता है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और शोभन योग भी संपूर्ण दिन व्याप्त रहेगा। यह शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। इस दिन श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र का संयोग बन रहा है।
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
दोपहर 1:31 से शाम 6:30 तक का समय राखी बांधने के लिए सबसे उपयुक्त
रक्षासूत्र धारण करने से दूर होते हैं रोग
जन्मतिथि के अनुसार बांधे राखी
जन्मतिथि- रंग
- 1, 10, 19, 28 - लाल, गुलाबी, नारंगी
- 2, 11, 29 - चमकीला सफेद और क्रीम
- 3, 12, 21 और 30 - पीला या सुनहला पीला
- 4, 13, 22, 31 - चमकीला व मिश्रित चटकीला रंग
- 5, 14, 23 - चमकीला सफेद व सफेद
- 7,16,25 - चमकीला व मिश्रित रंग
- 8,17,26 - नीला व भूरा रंग
- 9,18,27 - लाल, गुलाबी, नारंगी
राशि के अनुसार
- मेष-लाल, गुलाबी, नारंगी
- वृषभ-सफेद व क्रीम
- मिथुन-हरा व फिरोजी
- कर्क-सफेद व क्रीम
- सिंह-केसरिया, लाल व गुलाबी
- कन्या-हरा व फिरोजी
- तुला-सफेद व हल्का नीला
- वृश्चिक- नारंगी, लाल व गुलाबी
- धनु-पीला व सुनहरा
- मकर व कुंभ-भूरा, स्लेटी व ग्रे
- मीन-पीला व सुनहरा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.