{"_id":"57b37d034f1c1ba2506eb5cc","slug":"rakion-studded-with-peacock-feathers-and-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"जड़ाऊ और मोर पंख वाली राखियाें की मांग अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जड़ाऊ और मोर पंख वाली राखियाें की मांग अधिक
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 17 Aug 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
राख्ाी की सजी दूकान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन के लिए बाजार आकर्षक राखियों से गुलजार हो गया है। इस बार रेशमी धागों के साथ ही जड़ाऊ और मोर पंख वाली राखियाें की मांग अधिक है। देवताओं के चित्र, ऊं और स्वस्तिक वाली पारंपरिक राखियाें की शान भी कम नहीं। चाइनीज राखियों की खेप भी आ गई है। ये न केवल देखने में आकर्षक हैं बल्कि सस्ती भी हैं। बाजार में पांच रुपये से लेकर चार सौ रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। 60 से 80 रुपये की मोरपंख वाली राखियां खूब बिक रही हैं। गोदौलिया, चौक, हड़हासराय, बांस फाटक, दालमंडी, चेतगंज, लहुराबीर, लंका, भेलूपुर, भोजूबीर जैसे प्रमुख बाजारों में रक्षाबंधन की चमक छा गई है। गली-मुहल्लों में भी राखी के स्टाल सज गए हैं। दूकानों पर ‘भइया मेरे राखी के बंधन को निभाना...’ सरीखे नगमे फिजा में गूंज रहे हैं। अशोक साहनी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस बीत गया है। अब राखी बाजार तेजी पकड़ेगा।
बच्चों के लिए कार्टून सीरियल के नायकों वाली राखियां भी खूब बिक रही हैं। राखियों पर छोटा भीम, कृष्णा, डोरेमॉन, चुटकी, मोटू-पतलू सब मिल जाएंगे। इन राखियों की कीमत 15 से 20 रुपये तक है। लाइटिंग वाली राखियां 100 रुपये में बिक रही हैं। अब बहनें ऑनलाइन राखी बुक कराकर सीधे भाई के पते पर भेज दे रही हैं तो भाई भी बहन के पते पर उपहार और मिठाइयां ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं। तमाम ऑनलाइन कंपनियों ने भारी ऑफर की घोषणा कर रखी है। उपहार बुक कर संबंधित पते पर भिजवाया जा सकता है।
रक्षाबंधन और श्रावणी उपाकर्म का पर्व 18 अगस्त को होगा। इस बार रक्षाबंधन पर पंचक रहेगा। पुण्यतमा पूर्णिमा का मुहूर्त इस बार दोपहर बाद तक ही मिलेगा। रक्षाबंधन पर्व पर दोपहर 12:53 बजे पंचक (पचखा) आरंभ हो जाएगा। स्नान, दान और व्रत की पुण्यतमा पूर्णिमा दोपहर बाद 3:01 बजे समाप्त हो जाएगी। ऐसे में तीन बजे तक ही बहनें राखी बांध सकेंगी। महावीर पंचांग के संपादक पं. रामेश्वर नाथ ओझा के मुताबिक श्रावणी उपाकर्म ब्राह्मण अपनी वैदिक परंपराओं के अनुसार सुबह से ही कर सकेंगे। मघा नक्षत्र में सिंह राशि पर सूर्य का प्रवेश 17 अगस्त की सुबह 8:12 बजे हो जाएगा। इससे अच्छी बारिश के भी योग हैं।