फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rakhi tied on the wrist of the policemen, girl students took the promise of protection from the PAC jawans

रक्षकों को रक्षा सूत्र: पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी राखी, छात्राओं ने पीएसी के जवानों से लिया रक्षा का वचन

Tue, 29 Aug 2023 05:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 29 Aug 2023 05:41 PM IST
सार

रक्षा बंधन से पहले मंडुवाडीह थाने में पुलिसकर्मियों की कलाई पर कई बहनों ने राखियां बांधी। इसके बाद पूरे थाने का माहौल कुछ पल के लिए अनूठे प्यार के अनोखे बंधन में सराबोर हो गया।

विज्ञापन
Rakhi tied on the wrist of the policemen, girl students took the promise of protection from the PAC jawans
बीएचयू की छात्राओं ने पीएसी के जवानों को बांधीं राखी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में बीएचयू में अध्ययनरत एमबीबीएस की छात्राओं ने 34वीं वाहिनी पीएसी रक्षकों को रक्षासूत्र बांधा। कार्यक्रम के अन्तर्गत सेनानायक डॉ राजीव नारायण मिश्र आईपीएस के साथ-साथ वाहिनी के अन्य जवानों को परंपरागत तरीके से माथे पर तिलक लगाकर राखी बांधी। बदले में जवानों ने बहनों को सुरक्षा का वचन दिया। आईएमएस बीएचयू की छात्राओं ने इस मौके पर समस्त जवानों को मिठाई खिलाई तथा जवानों ने सभी बहनों को चाकलेट प्रदान की।

विज्ञापन

इस मौके पर वाहिनीं सेनानायक डॉ मिश्र ने कहा कि पुलिस कर्मियों और चिकित्सकों में यह समानता है कि दोनो 'इमरजेंसी' सेवाएं प्रदान करते हैं। पुलिसकर्मी प्रत्येक पर्व एवं त्यौहारों पर अपने घर परिवार से दूर रहकर जनता की हिफाजत में लगे रहते हैं तथा चिकित्सक रोगियों का निरंतर उपचार करने में व्यस्त रहते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को उक्त रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान सेनानायक डॉ राजीव नारायण मिश्र,आईपीएस व वाहिनीं के अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में जवान सम्मिलित हुए। पूर्ण हर्षोल्लास के साथ एमबीबीएस के अध्यनरत छात्र नवनीत, चैतन्य, सत्यार्थ की अगुवाई में समस्त छात्राओं के साथ-साथ वाहिनी सहायक सेनानायक  शिवनारायन व अन्य अधिकारीगणों ने यह कार्यक्रम एक दूसरे को आभार प्रकट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rakhi tied on the wrist of the policemen, girl students took the promise of protection from the PAC jawans
पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन - फोटो : अमर उजाला

पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांध,लिया रक्षा का बचन
रक्षा बंधन से पहले मंडुवाडीह थाने में पुलिसकर्मियों की कलाई पर कई बहनों ने राखियां बांधी। इसके बाद पूरे थाने का माहौल कुछ पल के लिए अनूठे प्यार के अनोखे बंधन में सराबोर हो गया।
मंगलवार को जहां बहनों ने सुहाग और परिवार के रक्षा के लिए भाई पुलिसकर्मियों के कलाई पर राखी बांध आर्शीवाद लिया। मडुवाडीह थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा को रोली चंदन का तिलक लगाया। इसके बाद थाने में बैठे सभी पुलिस कर्मियों को  बहनों ने राखी बांधा और सभी पुलिसकर्मियों का मुंह मीठा कराया।पुलिसकर्मियों ने भी बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर भाई का फर्ज निभाते हुए बताया कि पुलिस की नौकरी में आने के बाद त्योहार में घर जाने का मौका नही मिलता है। रक्षा बंधन से पहले बहनों का प्यार रक्षा सूत्र के साथ मिला इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है।पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधने वालों में प्रमुख रूप से अनिता तिवारी,दीपा श्रीवास्तव,ज्योति आदि लोग शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed