{"_id":"587b3f284f1c1b3603efe075","slug":"rakeshdhar-tripathi-would-remain-in-the-bhu-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी अस्पताल में ही रहेंगे पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी अस्पताल में ही रहेंगे पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी
टीम डिजिटल, वाराणसी
Updated Sun, 15 Jan 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय में समर्पण करने पहुंचे राकेशधर त्रिपाठी।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी के इलाज में जुटे डॉक्टरों का कहना है कि उनकी नसों में दर्द हो रहा है। इसके लिए कुछ और जांचें करानी होंगी। इसमें तीन दिन से अधिक समय लगेगा। इलाज होने तक वह बीएचयू के सरसुंदरलाल अस्पताल में ही रहेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि 18 जनवरी को हाईकोर्ट में राकेशधर त्रिपाठी की जमानत पर सुनवाई होनी है। जमानत मंजूर हुई तो उन्हें जेल नहीं जाना होगा। पूर्व मंत्री आय से अधिक संपत्ति के मामले में 14 नवंबर से जिला जेल में हैं।
विज्ञापन
बीमारी की वजह से दिसंबर में वह करीब 15 दिन तक बीएचयू अस्पताल में भर्ती रहे। करीब दस दिन पूर्व उन्हें फिर न्यूरो संबंधी बीमारी पेरीफेरल होने की शिकायत पर यहां भर्ती कराया गया। उन्हें स्पेशल वार्ड के अतिविशिष्ट कक्ष में रखा गया है।
विज्ञापन
कुछ दिन के इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उनकी न्यूरो संबंधी बीमारी दवाएं खाने से ठीक हो जाएंगी। न्यूरो के बाद हड्डी और फिर उन्हें एनेस्थीसिया विभाग में रेफर किया गया।
सरसुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय का कहना है कि एनेस्थीसिया विभाग के प्रो. वी रस्तोगी पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी का इलाज कर रहे हैं। उनकी नसों में दर्द होने की शिकायत है। उसकी जांच कराई जा रही है।