फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rajnath singh target sp and bsp at ghazipur in railly

गाजीपुर में राजनाथ सिंह ने सपा-बसपा पर किया बड़ा हमला

Sun, 26 Feb 2017 07:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर Updated Sun, 26 Feb 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh target sp and bsp at ghazipur in railly
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को गाजीपुर जिले के जंगीपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा पर जमकर हमला बोला। बिरनो गांव में भाजपा की जनसभा के दौरान  राजनाथ सिंह ने कहा कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में माया और मुलायम की सीबीआई जांच चल रही है।
विज्ञापन


जबकि प्रदेश में बीजेपी के भी कई मुख्यमंत्री बने , लेकिन किसी की संपत्ति की जांच नहीं हो रही है। सपा व बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि इस समय साइकिल पंक्चर हो गई है और हाथी की सेहत खराब है।  हाथी को पत्ता की जगह पैसा खिलाया जा रहा है। किसानों पर चिंता जताते हुए कहा कि अगर भाजपा की सरकार आई तो किसानों की आमदनी दोगुनी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


किसानों का ऋण माफ कर दिया जाएगा और उनके ब्याज दर शून्य होंगे। यह सपा सरकार खुद को साफ सुथरी सरकार बताती है, लेकिन कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति पर मुकदमा सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कराया जाता है। भाजपा की सरकार आई तो कोई भी गुंडा बटन खोल कर सड़क पर नहीं चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इन दिनों प्रदेश में एक पार्टी का विकास बोल रहा है लेकिन उसकी आवाज नहीं सुनाई नहीं देती। राजनाथ सिंह ने कहा कि विकास बोलता नहीं दिखता है। एक हाईवे को बना कर दिखाने वाले यह नहीं जानते कि हर वर्ष प्रदेश में हजारों किलोमीटर हाईवे बनाया जाता है।

प्रदेश का विकास अधूरा है उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि सपा अपनी हार मान चुकी है। इसका सबूत कांग्रेस से हाथ मिलाना है। गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी मुल्क के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था।


ऐसा इसलिए ताकी सीमाओं पर संबंध अच्छे रहे। लेकिन पाकिस्तान अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है। हमने सेना के सेनाध्यक्ष को निर्देश दिए हैं कि सीमा पर पहली गोली भारत नहीं चलाएगा लेकिन अगर किसी ने भारत की ओर आंख दिखाई तो अनगिनत गोलियां चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed