फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rajnath singh says, power needed for a good governence,target akhilesh

अच्छा शासन चलाने के लिए कलेजा चाहिए: राजनाथ सिंह

Wed, 01 Mar 2017 09:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 01 Mar 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh says, power needed for a good governence,target akhilesh
जनसभा में बोलते गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को पूर्वांचल के कई जिलों में ताबड़तोड़ सभाएं की। सपा और बसपा पर हमलावर रहे सिंह ने कहा कि सपा और बसपा ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन

हिन्दुस्तान के सबसे बड़े राज्य की यह दुर्गति चिंताजनक है। भाजपा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के स्वाभिमान पर कभी आंच नहीं आने देगी।  

उन्होंने कहा सरकार बनी तो हर हाथ को हुनरमंद बनाएंगे, खनन माफिया और घोटालेबाज जेल भेजे जाएंगे। जनता से जुड़ी सुविधाएं बेहतर होंगी। परिवार में बेटी बोझ नहीं, सहारा बनेगी। कांग्रेस सपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गठबंधन नहीं ठगबंधन है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बोलते है कि सूबे में काम बोलता है पर काम कहीं दिखता नहीं है। प्रदेश की सपा सरकार भ्रष्टाचार में ऐसा डूबी हुई है कि उसका कैबिनेट मंत्री ही सामूहिक बलात्कार करता है। उस मंत्री पर केस दर्ज करने के लिए सुप्रीम कोर्ट को आदेश देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह प्रदेश का कितना बड़ा दुर्भाग्य है। कहा मै भी मुख्यमंत्री रहा हूं, मैं जानता हूं शासन कैसे चलाया जाता है।

मुखिया सख्त हो तो पुलिस भी सख्त होगी। अच्छा शासन चलाने के लिए कलेजा होना चाहिए। कहा कि भ्रष्टाचार होगा तो विकास नहीं होगा।

भाजपा सरकार में गुंडे, माफिया होंगे जेल में

rajnath singh says, power needed for a good governence,target akhilesh
जनसभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
घोसी विधानसभा क्षेत्र के पिढवल मोढ़ पर बुधवार को आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। 11 मार्च को भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार बनने पर गुंडे माफिया जेल में नजर आएंगे।

गृहमंत्री ने अपने संबोधन में सीएम अखिलेश यादव के कामकाज पर निशाना साधा और कहा कि आज यूपी बदहाल है। यहां न उद्योग है, न अच्छी सड़कें। बुनकर और किसान सब बदहाल हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि यहां की भीड़ में गांव का दर्शन हो रहा है।

गरीबों, किसानों की भीड़ बता रही है कि बीजेपी प्रत्याशी भारी मतों से चुनाव जीत रहा है। उपस्थित जन समूह से संवाद करते हुए पूछा की गांव की सड़कें पक्की हैं। सबको 20 से 24 घंटे बिजली मिल रही है। सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी है। अपराध पर नियंत्रण है।

अस्पतालों में दवा मिलती है कि नहीं? बताया कि बिजली तो 8 से10 घंटे ही मिल रही है। सड़कें खस्ताहाल है।

इस पर कहा कि प्रदेश की अखिलेश सरकार को केंद्र की मोदी सरकार ने गांव की सड़कों के विकास, बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए बजट दिया, लेकिन उसका बंदरबाट किया गया।

देश के बड़े राज्य की दुर्गति चिंताजनक

rajnath singh says, power needed for a good governence,target akhilesh
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा और बसपा ने उत्तर प्रदेश को तबाह-बर्बाद कर दिया है। उत्तर प्रदेश हिन्दुस्तान का सबसे बड़ा राज्य और दुनिया के छोटे देश के बराबर है लेकिन इसकी आज यह दुर्गति चिंताजनक है।

सपा, बसपा विकास की बात तो करती है लेकिन किसी ने अपेक्षित विकास नहीं किया। गांव के लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। जो सरकार जनता को बिजली न दे सके उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
वह बुधवार को जहानागंज के गोड़सर में श्रीराम राष्ट्रीय इंटर कालेज के मैदान पर मुबारकपुर के भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण मौय के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने सभा में जुड़ी भीड़ से विकास के मुद्दों पर संवाद करते हुए कहा कि यहां के लोग बता रहे हैं कि बिजली, पानी नहीं मिलता। धान खरीद नहीं हुई। कहा कि हमारी सरकार थी तो किसानों की धान खरीद हुई थी। जब हम धान खरीद सकते हैं तो सपा और बसपा के नेता धान खरीद की व्यवस्था क्यों नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि क्या बीस घंटे बिजली मिल रही है। लोगों का जवाब नहीं में मिलने पर कहा कि जो सरकार बिजली नहीं दे सकती, उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। कहा कि कर्ज किसानों का सबसे बड़ा दर्द होता है।

जब हम राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो किसानों के कर्ज पर ब्याज चार फिसदी से घटा कर एक फिसदी कराई। हमारी सरकार बनी तो बिना ब्याज के कर्ज मिलेगा। सरकार बनी तो बेटी को बोझ बनकर नहीं रहने देंगे बल्कि उसे संबल बनाएंगे।

गरीब के घर में बेटी पैदा होगी सरकार उसके नाम पचास हजार का बांड खरीदेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed