{"_id":"5bddab20bdec2269b642a645","slug":"rajnath-singh-gave-statement-on-ram-mandir-issue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में बोले गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राम मंदिर बनेगा तो सभी को होगी खुशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में बोले गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राम मंदिर बनेगा तो सभी को होगी खुशी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
बनारस में गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन शनिवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राममंदिर के सवाल पर कहा कि राम मंदिर बनेगा तो सभी को खुशी होगी। राफेल मामले को लेकर राहुल गांधी पीएम नरेंद्र मोदी पर जो आरोप लगा रहे हैं, वे बेबुनियाद हैं। इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है।
शनिवार को शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजन करने के बाद गृहमंत्री दिल्ली रवाना हो गए। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद वे पत्रकारों के सवाल का जवाब देकर कालभैरव निकल गए। जहां दर्शन पूजन किया। इसके बाद संकटमोचन मंदिर में पूजा पाठ की।
काशी विश्वनाथ मंदिर में देश की उन्नत और खुशहाली के लिए बाबा से कामना की। षोडषोपचार विधि से पूजा अर्चना के बाद मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह से विकास कार्यों के बारे में पूछा। मंदिर की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न के रूप में रुद्राक्ष की माला भेंट की गई।
विज्ञापन
संकटमोचन मंदिर में दर्शन पूजन के दौरान मंदिर के महंत के भाई प्रो. वीएन मिश्र, बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारी डा. भूपेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें प्रसाद, अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न किया। वहां से निकलने लगे तो वहां मंदिर में कीर्तन भजन हो रहा था। उन्होंने सीताराम हरि कीर्तन में भाग लिया।

भाजपा पार्षद के निधन पर शोक व्यक्त किया
राजनाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
संकटमोचन से दर्शन पूजन करने के बाद सोनारपुरा स्थित भाजपा पार्षद राजेश जायसवाल के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके घर पहुंचे गृहमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। सदर तहसील के समीप शिक्षक एमएलसी चेतनारायण सिंह के आवास पर पहुंचे।
वहां कुछ देर भेंट मुलाकात के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट रवाना हो गए। वहां पार्टी की ओर से क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव सहित कई नेताओं ने विदाई दी। दो दिवसीय दौर पर आए गृहमंत्री ने पुराने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उनका हालचाल लिया और पूर्व में उनके साथ काम करने वालों ने भी काफी दिनों बाद अपने नेता को पाकर खुश हुए।
इस दौरान पुरानी यादें ताजा हुईं। उनके साथ संघ के जमाने से काम करने वालों साथियों ने काफी समय बिताया। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को मन लगाकर काम करने को कहा।