{"_id":"6aa8eb066e7bf2e4bc0a9039","slug":"rajnath-singh-chandrababu-naidu-and-cm-yogi-and-youth-will-participate-in-seva-sankalp-bike-rally-in-varanasi-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकल्प बाइक यात्रा: राजनाथ और चंद्रबाबू दिखाएंगे यात्रा को हरी झंडी, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद; 500 युवा होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकल्प बाइक यात्रा: राजनाथ और चंद्रबाबू दिखाएंगे यात्रा को हरी झंडी, सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद; 500 युवा होंगे
Tue, 15 Sep 2026 12:22 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:22 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को सेवा संकल्प बाइक यात्रा निकाली जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू समेत कई दिग्गज शामिल होंगे।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू 17 सितंबर को काशी से वडनगर तक जाने वाली बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर निकाली जा रही है। इसमें अलग-अलग राज्यों केू करीब 500 युवा शामिल होंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ ही यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह यात्रा 10 अलग-अलग मार्गों से 50 जिलों तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में सोमवार को यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई व्यवस्था टोली की बैठक में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने बताया कि यह यात्रा युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। उत्तर प्रदेश में यात्रा 50 जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान 88 रात्रि पड़ाव और 187 ठहराव निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ हेमांग जोशी ने कहा कि यात्रा में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के युवा शामिल होंगे। उन्होंने यात्रियों के ठहरने, भोजन और स्वागत की व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; काशी विश्वनाथ धाम: 24 घंटे में एक से 13 लाख दर्शनार्थियों और ऋतुओं के आधार पर बदलीं मंदिर की व्यवस्थाएं
यात्रा शुरू होने से पहले सेवा यात्री श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। यहां गंगाजल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। 11 हवन कुंडों पर हवन, बटुकों के मंत्रोच्चार और यात्रियों के तिलक के साथ कार्यक्रम होगा। डमरू दलों का वादन और साधु-संतों का आशीर्वाद भी कार्यक्रम का हिस्सा होगा।
काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम के कार्यक्रम का समन्वय विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, प्रदर्शनी का समन्वय राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा और रुद्राक्ष के कार्यक्रम का समन्वय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल व महापौर अशोक तिवारी करेंगे।