फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rajnath railly in jaunpur,says samajawadi party do false

सपा ने तैयार किया विकास का झूठा खाकाः राजनाथ सिंह

Mon, 06 Mar 2017 01:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर Updated Mon, 06 Mar 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
rajnath railly in jaunpur,says samajawadi party do false
कहा, सत्ता परिवर्तन से ही होगा प्रदेश का विकास - फोटो : अमर उजाला
केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश की हालत बेहाल है। विकास के नाम पर केवल जनता को धोखा दिया गया। जब तक सहयोगी दलों की सरकार नहीं आएगी परिवर्तन सम्भव नहीं है। देश कोई यदि कोई चला सकता है तो वह भाजपा है।
विज्ञापन


वह जौनपुर जिले के रामपुर धनुहा के मेला मैदान में अपना दल एवं भाजपा के गठबंधन प्रत्याषी के पक्ष में चुनावी जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदा, ओलावृष्टि, बाढ़ के लिए केन्द्र ने जो पैसा दिया उसका कोई लाभ जनता को नहीं मिला।
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते है कि विकास बोल रहा है जबकि प्रदेश में अपराध बोल रहा है। किसानों तक केन्द्र की योजनाएं नहीं पहुच पा रही है। विगत पांच वर्ष पूर्व कृषि  विकास दर जहां 2.8 प्रतिशत था, जो घटकर आज 1.8 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा शासित राज्यों में कृषि विकास दर 20 प्रतिशत है। कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो किसानों को शून्य प्रतिशत व्याज पर ऋ ण दिया जाएगा। बेटी परिवार का बोझ नही सहारा बनेगी। उसके पैदा होते ही 50 हजार का विकासपत्र बनेगा जो उसके शादी तक दो लाख हो जाएगा।

बच्चों को नौकरी के लिए आय, जाति, मार्कषीट को प्रमाणित करने के लिए गजेस्टेड  अधिकारियों के पास चक्कर लगाने के बजाय स्व प्रमाणित करके देना होगा। कहा कि बाप की जिन्दगी भर की कमाई पर बेटे ने पानी फेर दिया।

हिन्दुस्तान में कांग्रेस ने सबसे लंबी हुकुमत किया। अटल बिहारी बाजपेयी ने अपने कार्यकाल में सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था दिया था। लेकिन कांग्रेस ने उसे निचले स्तर पर लाकर खड़ा कर दिया।

हारी हुई लड़ाई लड़ रही सपा- बसपा

rajnath railly in jaunpur,says samajawadi party do false
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा और बसपा हारी हुई लड़ाई लड़ रही हैं, क्योंकि चुनाव के बाद भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी राजनीति पर दाग लगा तो राजनीति छोड़ देंगे।

वे चंदौली स्थित अमरवीर इंटर कालेज के मैदान पर भाजपा के सैयदराजा प्रत्याशी सुशील सिंह के समर्थन में हुई सभा को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सूखा राहत की पर्याप्त राशि राज्य सरकार को दी थी, लेकिन वह राशि सिर्फ समाजवादी कार्यकर्ताओं तक ही पहुं्च पाई, किसानों तक नहीं।

किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत सी योजनाएं ला रहे हैं, जिससे किसानों को बहुत से फायदे होंगे। इसमें किसानों के कर्ज माफ भी होंगे और ब्याज मुक्त कर्ज भी दिया जायेगा। वहीं नौजवानों को स्वरोजगार के लिए भी कम ब्याज दर्ज पर कर्ज दिया जायेगा।

गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा किसानों के हित में काम करती है। जितना धान खरीद का कार्य उनके कार्यकाल में बिना किसी समस्या के हुआ, उतना किसी और के शासन में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो पुलिस भर्ती में इंटरव्यू को समाप्त कर दिया जायेगा।

वहीं प्रमाणपत्र प्रमाणित करने के लिए किसी को अब दूसरे के यहां जाने की जरूरत नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed