{"_id":"66dc21f7a22a322bde0c6c3c","slug":"rajgir-mistri-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-train-in-varanasi-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगीर मिस्त्री ने की खुदकुशी: बहन के घर जाने की बात कहकर निकला शख्स, ट्रेन के आगे कुदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगीर मिस्त्री ने की खुदकुशी: बहन के घर जाने की बात कहकर निकला शख्स, ट्रेन के आगे कुदकर दी जान
Sat, 07 Sep 2024 03:20 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 07 Sep 2024 03:20 PM IST
सार
वाराणसी जिले के रोहनिया के रहने वाले एक शख्स ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के रोहनिया के एक शख्स ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी संख्या में लोग पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह है मामला
रोहनिया बच्छाव निवासी राजेंद्र पटेल (50) शनिवार की सुबह घर से बहन के घर बैरवन जाने की बात कहकर बाइक से निकला। बहन के घर से एक किलोमीटर पहले घमहापुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक के बगल में बाइक खड़ी कर ट्रेन के सामने कूद गया। जिससे उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई में जुटी। बाइक नंबर से पता चला तो मृतक की पहचान बच्छाव निवासी राजेंद्र पटेल के रूप में हुई।
विज्ञापन
राजेंद्र दो भाइयों मे छोटा था और दो बेटे व एक बेटी का पिता था। वह राजगीर का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता बालकरन, पत्नी दुर्गावती देवी सहित परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।