फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rajghat bridge closed Ramnagar-Samneghat bridge narrowed due to traffic pressure in varanasi

राजघाट पुल बंद: यातायात के दबाव से सिकुड़ा रामनगर-सामनेघाट पुल, 13 जनवरी तक चलेगा मरम्मत कार्य

Thu, 25 Dec 2025 07:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Dec 2025 07:24 PM IST
सार

Varanasi News: विश्वसुंदरी पुल से डाफी टोल प्लाजा, अखरी चौराहा और मोहनसराय के रास्ते शहर में वाहनों की आवाजाही हुई। हाईवे के लौटूवीर पुलिया अंडरपास से भी रविदास मंदिर के रास्ते भगवानपुर, लंका चौराहा होकर छोटे वाहन निकले। 

विज्ञापन
Rajghat bridge closed Ramnagar-Samneghat bridge narrowed due to traffic pressure in varanasi
राजघाट पुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजघाट पुल पर मरम्मत कार्य पीडब्ल्यूडी की ओर से बुधवार सुबह से शुरू हो गया। यातायात पुलिस ने सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पुल पर बैरिकेडिंग कर रोक दी है। ऐसे में पड़ाव चौराहे से सभी प्रकार के वाहन रामनगर–सामनेघाट पुल और विश्वसुंदरी पुल की ओर से आवाजाही कर रहे हैं। 

विज्ञापन


यातायात पुलिस की ओर से पड़ाव, रामनगर और सामनेघाट की ओर साइनेज लगवाए गए हैं। पहले ही दिन रामनगर–सामनेघाट पुल पर यातायात का भारी दबाव रहा। विश्वसुंदरी पुल से डाफी टोल प्लाजा, अखरी चौराहा और मोहनसराय के रास्ते शहर में वाहनों की आवाजाही हुई। हाईवे के लौटूवीर पुलिया अंडरपास से भी रविदास मंदिर के रास्ते भगवानपुर, लंका चौराहा होकर छोटे वाहन निकले। 
विज्ञापन


अत्यधिक दबाव को देखते हुए संबंधित थानों की पुलिस और यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। कैंट से पड़ाव को जोड़ने वाले राजघाट पुल पर ड्रेनेज स्पाउट और एक्सपेंशन ज्वाइंट का मरम्मत कार्य 13 जनवरी तक चलेगा। ऐसे में यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगर–सामनेघाट पुल से हल्के वाहनों को लंका की ओर से गुजारा जा रहा है, जबकि स्कूली बसों, ट्रैवलर, छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों और बड़े चार पहिया वाहनों को विश्वसुंदरी पुल से डाफी टोल प्लाजा, अखरी बाईपास और मोहनसराय के रास्ते निकाला जा रहा है। सुबह रास्ता बंद होने से सभी गाड़ियां रामनगर और विश्वसुंदरी पुल से गुजारी गईं। 

वाहनों का दबाव इतना बढ़ गया कि पड़ाव चौराहा सुबह से लेकर देर शाम तक जाम में रहा। रामनगर चौराहा, रामनगर–सामनेघाट पुल, सामनेघाट–नगवा मार्ग और मालवीय चौराहा (लंका) भी सुबह और देर शाम तक चोक रहे। मालवीय पुल पर पहले दिन पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं होने से बेतरतीब वाहन संचालन के कारण जाम जैसी स्थिति बनी रही। 

पीडीडीयूनगर स्टेशन से पांडेयपुर, सारनाथ और शहर के अन्य हिस्सों में जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन से ऑटो चालकों ने कैंट तक छोड़ने के 80 से 100 रुपये तक किराया वसूला। 40 से 46 मिनट की दूरी तय करने में लोगों को डेढ़ से दो घंटे लग गए। 


कपिलधारा निवासी अमित पाठक ने बताया कि पड़ाव के रहने वालों को कज्जाकपुरा आने के लिए 40 किमी की दूरी तय करनी पड़ी, जबकि पड़ाव से राजघाट पुल होकर कज्जाकपुरा की दूरी महज चार किमी है। ऑटो चालक आलम ने बताया कि किराये का निर्धारण नहीं किया गया है। अधिक किराया वसूलने पर शिकायत होने की स्थिति में परमिट तक निरस्त किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed