{"_id":"698385e91b7ae622880495ec","slug":"rajesh-nitin-pair-won-the-badminton-match-varanasi-news-c-194-1-svns1039-141471-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: राजेश-नितिन की जोड़ी ने जीता बैडमिंटन मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: राजेश-नितिन की जोड़ी ने जीता बैडमिंटन मुकाबला
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज सिंचाई विभाग काॅलोनी में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल दस टीमोंं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल में राजेश यादव-नितिन शाह और आशुतोष यादव-दुर्गा पाठक के बीच फाइनल मैच हुआ। इसमें राजेश यादव-नितिन शाह की जोड़ी 31-19 से विजयी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक भूपेश चौबे ने प्रतिभागी टीम को ट्राफी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतिभागी टीमों का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर सरजू यादव, इं.संदीप, राजेश खंडेलवाल, अंकित समेत अन्य लोग शामिल रहे।
सोनकप का आयोजन आठ से
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज हाइडिल मैदान में सोनकप (2026) मैच की तैयारी को लेकर कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें आगामी आठ फरवरी से सोनकप मैच का आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में पांच प्रदेश और दस जिले के प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए कमेटी के सदस्य एवं पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर संतोष सिंह, अंबुज सिंह,अभिनव सिंह, दुर्गा सिंह, विराट पाठक, पिंटू सिंह, मनीष सोनकर, प्रदीप, अंशु चौबे आदि उपस्थित रहे।