फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rajasthan Governor Kalraj Mishra big statement on FarmLaws formed again later if needed but right now they should repeal as farmers are demanding

कलराज मिश्र बोले: किसान आंदोलित थे, इसलिए वापस लिया; दोबारा बन सकता है कृषि कानून

Sun, 21 Nov 2021 09:13 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, भदोही
एएनआई, भदोही Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Nov 2021 09:13 AM IST
सार

कलराज मिश्र ने कहा कि साहस और हिम्मत के साथ कानूनों को निरस्त करने का कार्य प्रशंसनीय है। फिर आगे इस मामले में कानून बनाने की जरुरत पड़ी तो कानून बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Rajasthan Governor Kalraj Mishra big statement on FarmLaws formed again later if needed but right now they should repeal as farmers are demanding
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने उत्तर प्रदेश के भदोही में कृषि कानूनों की वापसी के एलान के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों को फिर से लागू कर सकती है।

विज्ञापन


राज्यपाल मिश्र ने तीन कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा को सकारात्मक दिशा में उठाया गया कदम बताया है। मिश्र ने कहा कि सरकार ने किसानों को कानूनों के फायदे समझाने की कोशिश की, लेकिन वे निरस्त करने पर अड़े रहे। ये कानून किसानों के हित में बनाए गए थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने महसूस किया कि इसे वापस ले लिया जाना चाहिए। अभी समय अनुकूल नहीं है इसलिए यह बिल दोबारा आ सकता है। कलराज मिश्र ने भदोही में मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसान आंदोलन कर रहे थे। कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रहे थे। सरकार ने कानून वापस लेने का एलान कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कानून बनते और बिगड़ते रहते हैं: साक्षी महाराज
इससे पहले सांसद साक्षी महाराज कृषि कानूनों को वापस लेने के सवाल पर कहा कि कानून तो आते-जाते रहते हैं। बनते व बिगड़ते रहते हैं। किसान नेता राकेश टिकैत के आंदोलन समाप्त न करने के सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि राकेश टिकैत हो या कोई और इनके कुछ भी कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। देश को मोदी पर भरोसा है। किसानों को मोदी पर भरोसा है। हमें मोदी पर भरोसा है। मोदी जो करेंगे राष्ट्रहित में करेंगे।
साक्षी महाराज ने कहा कि हिंदुस्तान की राजनीति ने जिनको नकार दिया है, उन राजनीति के पप्पू राहुल गांधी या प्रियंका गांधी का नाम नाम लेने का कोई औचित्य ही नहीं है। किसी में ताकत है तो 2022 सामने है चुनावी युद्ध के मैदान में आएं और लड़ें। अखिलेश यादव तो खिसियानी बिल्ली की तरह खंभा नोच रहे हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed