फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rajasthan girls father appeals to varanasi CP who missing from Cantt station

Varanasi: मेरी बेटी को ढूंढ निकालो सर...राजस्थान की किशोरी के पिता की CP से गुहार, कैंट स्टेशन से हुई लापता

Mon, 15 May 2023 02:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 15 May 2023 02:46 PM IST
सार

राजस्थान के नागौर जिले के मेड़ता सिटी निवासी किशोरी अपने परिवार के साथ दर्शन-पूजन के लिए वाराणसी आई थी। 9 मई की शाम को कैंट स्टेशन से लापता हो गई। किशोरी के पिता और चाचा ने सोमवार को पुलिस आयुक्त से मिलकर गुहार लगाई। 

विज्ञापन
Rajasthan girls father appeals to varanasi CP who missing from Cantt station
पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर राजस्थान निवासी किशोरी के पिता और चाचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब डर लग रहा है सर...मेरी बेटी को ढूंढ निकालो। छह दिन हो गए लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। हम लोग बहुत परेशान हैं। दर्शन-पूजन के लिए वाराणसी आए थे, नहीं जानते थे कि ऐसा कुछ हो जाएगा। प्लीज सर, कार्रवाई कीजिए। वाराणसी के कैंट स्टेशन से लापता राजस्थान निवासी किशोरी के पिता और चाचा ने यह गुहार पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से लगाई है।

विज्ञापन


राजस्थान के नागौर जिले के मेड़ता सिटी निवासी विनोद कुमार अपने परिवार के 15 सदस्यों के साथ दर्शन-पूजन के लिए वाराणसी आए थे। दर्शन-पूजन के बाद वापस राजस्थान जाने के लिए 9 मई की देर शाम कैंट स्टेशन पहुंचे। ट्रेन आने में देरी थी तो सभी लोग स्टेशन परिसर में आराम करने लगे।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद विनोद कुमार ने देखा कि परिवार के सभी लोग तो हैं लेकिन 15 वर्षीय बेटी नीतू गायब है। उन्होंने घंटों तक इधर-उधर खाक छाना मगर नीतू का कुछ भी पता नहीं चला। थक हार कर जीआरपी थाने में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे को न्याय दिलाने के लिए आगे आया किन्नर समाज, समर सिंह को सख्त सजा देने की मांग

पांच लड़कियों पर बेटी को गायब करने का आरोप

जीआरपी को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि ट्रेन में पांच लड़कियां चढ़ी थीं। सभी ने बताया कि वो सभी वाराणसी की रहने वाली हैं। रास्ते में एक स्टेशन पर वो लड़कियां उतर गई। उसमें से एक ने अपना मोबाइल नंबर नीतू के हाथ पर लिख दिया था।

नीतू के लापता होने पर उस नंबर कॉल किया तो वो बंद मिला। विनोद ने आरोप लगाया कि ट्रेन में मिली उन्हीं पांच लड़कियों ने नीतू को गायब किया है। उन्होंने पांचों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed