फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Raised Awareness by Cycling Three Kilometers

Varanasi News: तीन किमी साइकिल चलाकर लोगों को किया जागरूक

Mon, 25 May 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Raised Awareness by Cycling Three Kilometers
हॉकी वाराणसी की ओर से रविवार सुबह संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने लालपुर स्टेडियम से परमानंदपुर तक तीन किमी साइकिल चलाई। इस दौरान उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता एवं खेल भावना को बढ़ावा देना था। यह आयोजन कॉमनवेल्थ गेम्स थीम एवं फिट इंडिया अभियान से प्रेरित रहा। कार्यक्रम में 60 से ज्यादा हैंडबॉल, टेबल टेनिस, जूडो, रग्बी और हॉकी के खिलाड़ियों ने भाग लिया। लोगों से हर रोज एक घंटा साइकिल चलाने या व्यायाम करने का संदेश देते हुए फिट इंडिया अभियान का समर्थन किया। कार्यक्रम के संयोजक हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह और सचिव केबी रावत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed